Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 18.5 ओवर में पेट कमिंस ने डाली ऐसी गेंद पसरा भारतीय ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में बुधवार से शुरू हो चुका है। बॉक्सिंग डे के दिन खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त लेने पर लगी हुई है।

मेलबर्न टेस्ट में टॉस जीतकर भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम पर्थ टेस्ट की तुलना में यहां पूरी तरह से बदली नजर आयी जिसमें 3 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाकर तीन दूसरे खिलाड़ियों को मैदान में उतारा।

हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने की पारी की शुरुआत

भारतीय टीम ने अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर किया ऐसे में मेलबर्न टेस्ट मैच में एक बदली हुई सलामी जोड़ी के रूप में डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी पारी शुरू करने उतरे।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम की पारी शुरू की और बहुत ही सधी हुई शुरूआत दिलायी। मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी एक पेशेवर और अनुभवी सलामी बल्लेबाज की तरह पिच पर खेलते दिखे।

पेट कमिंस के खतरनाक बाउंसर पर पिच पर जमे हनुमा की पारी का अंत

हनुमा विहारी जहां बहुत ही धैर्यपूर्ण तरीके से खेलते नजर आए वहीं मयंक अग्रवाल ने जहां मौका मिला वहां रन बनाने की कोशिश की। इस तरह से इस जोड़ी ने 19वें ओवर तक भारत को 40 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

19वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने किया, जिसमें उन्होंने इस ओवर की 5वीं गेंद एक जबरदस्त बाउंसर डाली जिसे हनुमा विहारी समझ ही नहीं सके और उनके बल्ले का किनारा लेती हुई स्लीप में खड़े एरोन फिंच के हाथों में चली गई। इसके साथ ही हनुमा की 66 गेंदों में 8 रन की पारी का अंत हुआ।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: 18.5 ओवर में पेट कमिंस ने डाली ऐसी गेंद पसरा भारतीय ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.