ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के एडिलेड ओवल मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम पर पूरी तरह से दबाव बना दिया है जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है।
ऑस्ट्रेलिया को भारत ने दिया 323 रनों का बड़ा लक्ष्य
भारतीय टीम ने तीसरे दिन के अपने स्कोर 151/3 से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए चौथे दिन शानदार शुरुआत दी।

चेतेश्वर पुजारा 71 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने जिसके बाद अजिंक्य रहाणे ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय टीम के स्कोर को दूसरी पारी में 307 रन तक पहुंचाया। जिसके भारत की कुल बढ़त 322 रनों की हुई।
ऋषभ पंत ने खेली 16 गेंदों में 28 रनों की आकर्षक पारी
चौथे दिन भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने 70 रन की पारी खेली तो वहीं भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तेज तर्रार 28 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके और केवल 1 रनों के स्कोर पर ही चलते बने लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने बहुत तेजी के साथ बल्लेबाजी की।
नाथन लियोन के एक ओवर में ऋषभ पंत ने ठोके 18 रन
ऋषभ पंत ने 28 रनों की छोटी लेकिन आकर्षक पारी खेली जिसमें उन्होंने केवल 16 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।
@RishabPant777 smashes 18 runs in an over of @NathLyon421 #AUSvIND pic.twitter.com/YAyiyP5BpA
— Prem Chopra (@premchoprafan) December 9, 2018
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने भले ही इस पारी में 6 विकेट हासिल किए लेकिन उनके एक ओवर में ऋषभ पंत ने जबरदस्त धुनाई की। भारत की पारी का 96वां ओवर नाथन लियोन ने किया जिसमें ऋषभ पंत ने पहली 2 गेंदें डॉट निकलने के बाद लगातार 3 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 18 ओवर लेकर समां बांध दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- विकेटों का छक्का लगाने वाले नाथन लियोन के पीछे कुछ ऐसे पड़े ऋषभ पंत कि ठोक डाले एक ओवर में 18 रन, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.