Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: 19.5 ओवर में रविन्द्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को किया आउट तो देखने लायक था ऋषभ पंत और विराट का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीसरे दिन की शुरुआत में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम पर जबरदस्त दवाब बना लिया है।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी लड़खड़ाई

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर पारी घोषित करने के जवाब में अपनी दूसरी पारी शुरू की।

 

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और मर्कस हैरिस ने दूसरे दिन तो आखिरी पलों में जैसे-तैसे भारतीय गेंदबाजों के द्वारा की गई 6 ओवर की गेंदबाजी का सामना करते हुए 8 रन बना लिये।

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक लगे तीन झटके

लेकिन इसके बाद अपने दूसरे दिन के स्कोर 8 रन से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी से बड़ी उम्मीदें थी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस मैच में कुछ बेहतर बल्लेबाजी करेंगे।

लेकिन तीसरे दिन अभी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने 24 रन ही जोड़े थे कि ईशांत शर्मा ने एरोन फिंच को चलता किया। इसके कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया।

लय में दिख रहे उस्मान ख्वाजा को रविन्द्र जडेजा ने फंसाया अपने स्पिन जाल में

ऑस्ट्रेलिया की टीम को 36 रनों पर 2 झटके लगने के बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने पारी के संभालने की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 17 रन जोड़े थे कि स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा ने अपने तीसरे ही ओवर में उस्मान ख्वाजा का विकेट चटका दिया।

उस्मान ख्वाजा बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे और 31 गेंदों में 21 रन बना चुके थे। लेकिन पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के खिलाफ उस्मान ख्वाजा चमका खा गए और शॉर्ड लेग पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: 19.5 ओवर में रविन्द्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को किया आउट तो देखने लायक था ऋषभ पंत और विराट का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.