Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने की इस टीम के 2-1 से जीतने की भविष्यवाणी

विश्व क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जंग मानी जाने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर को होने वाला है। जिसको लेकर दोनों ही टीमें पूरी तरह से कमर कस चुकी है।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर कोई मान रहा है फेवरेट

ऑस्ट्रेलिया में होने वाली इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को हर कोई दावेदार मान रहा है, जिसमें दोनों ही देशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम के सीरीज जीतने की भविष्यवाणी कर चुके हैं।

अगर कुछ पूर्व दिग्गजों को छोड़ दें तो दोनों ही देशों के बड़े से बड़े खिलाड़ी ने भारतीय टीम को सीरीज जीतने का फेवरेट नहीं हॉट फेवरेट माना है।

अब अनिल कुंबले ने भी कर दी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर भविष्यवाणी

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रह चुके अनिल कुंबले ने भी भारतीय टीम के पक्ष में सीरीज की भविष्यवाणी की है। अनिल कुंबले ने इस टेस्ट सीरीज को भारत के पक्ष में 2-1 से माना है।

अनिल कुंबले ने इसको लेकर कहा कि “भारत को 2-1 से सीरीज जीतनी चाहिए। हां, ये कि मुझे लगता है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी पूरी एकादश है या नहीं।”

“भारतीय वर्तमान टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में इसे मिस कर दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का सुनहरा अवसर है।”

टेस्ट क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण है एक-एक सेशन को जीतना

“हां मुझे लगता है कि अगर आप टेस्ट सीरीज जीतते हैं खासकर तब जब रन कम बनाए गए हो। और आप इसके बाद भी विरोधी टीम को पीछे अच्छी टक्कर देते हैं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि वो आप एक-एक सेशन जीते।”

मुझे लगता है कि शुरुआत में कम से कम आप जब आप इसे बाहर के व्यक्ति के रूप में देखते हैं तो पहले कुछ चयन के भी मुद्दे होंगे। ऐसे में यहीं है कि भारत को पहले मैच में सही होने की जरूरत है। बेशक अगर आप उन्हें(सेशन) जीतते हैं तो  टेस्ट क्रिकेट में वो ही सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन सबसे पहले तो आपको उन क्षणों को पहचानने की जरूरत है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने की इस टीम के 2-1 से जीतने की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.