Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: अंतिम 2 टेस्ट के लिए 19 सदस्यी भारतीय टीम, जाने कौन हुआ बाहर और किसे मिली जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाना है. वहीं सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए हार्दिक और मयंक जुड़े टीम से 

आपकों बता दे, कि सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल भारत की टीम से जुड़ गये है. यह दोनों खिलाड़ी शुरूआती दो टेस्ट मैचों की टीम में नहीं थे, लेकिन अब दोनों ही खिलाड़ियों को मेलबर्न और सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ जोड़ लिया गया है.

बता दे, कि हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद पहली बार टीम से जुड़े है. वहीं मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 15 सदस्यी टीम में शामिल थे.

पृथ्वी शॉ हुए है अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर 

आपकों बता दे, कि भारत की अंतिम दो टेस्ट मैचों की टीम से सिर्फ युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बाहर हुए है. पृथ्वी शॉ को अभ्यास मैच के दौरान पैर में चोट लग गई थी.

अपनी पैर की इस चोट से वह उबर नहीं पाये. जिसके चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों की टीम से बाहर कर दिया गया है. वह इस दौरे के शुरूआती दो टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाये थे. पृथ्वी शॉ के स्थान पर ही भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया भेजा है.

इस प्रकार हैं अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की 19 सदस्यी टीम 

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: अंतिम 2 टेस्ट के लिए 19 सदस्यी भारतीय टीम, जाने कौन हुआ बाहर और किसे मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.