भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन आज खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दी, लेकिन लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करी और देखते ही देखते छ विकेट कब गिर गये पता ही नहीं चला. भारत की ओर से सबसे ज्यादा हनुमा विहारी और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले.
चुनौती बन रहे शॉन मार्श (45) को हनुमा विहारी के फिरकी ने फंसाया
Oh, what a feeling for India late on day one with this ripper grab from Ajinkya Rahane!#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/jImfIOFY2k
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट खो कर 277 रन बना लिए थे.चुनौती बन रहे शॉन मार्श (45) को हनुमा विहारी ने पवेलियन की राह दिखाई. अजिंक्य रहाणे ने स्लिप में कैच पकड़ा. 232 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा. मार्श और हेड ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े.
भारत की ओर से अब तक हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी के सहारे दो विकेट चटकाए हैं, हनुमा को रोहित शर्मा की जगह मैच खेलने का मौका मिला. रोहित शर्मा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गएं हैं.
मार्कस हैरिस ने बनाएं सबसे ज्यादा रन
That's done a bit!
Watch live via Kayo here: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/osacWodOwl
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
मार्कस हैरिस (70, 141 गेंदों में) को हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी में फंसाया और अजिंक्य रहाणे ने कैच पकड़ा. 134 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट गंवाया. इससे पहले उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा (5) को पवेलियन लौटाया, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच लपका. 130 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा.
सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (50 रन, 105 गेंदों में, 6 चौके) को जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू करा टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को 112 के स्कोर पर पहला झटका लगा.
हैरिस और फिंच की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी
Tim Paine won his first coin toss as Aussie Test skipper, while India confirm two team changes for Perth clash #AUSvIND https://t.co/A32JF8bhsw
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
गौरतलब है कि,हैरिस और फिंच की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी. हैरिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक (90 गेंदों में) जमाया. इससे पहले एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 26-26 रनों की पारी खेली थी. पर्थ में पैदा हुए हैरिस ने नए ऑप्टस स्टेडियम में पहली फिफ्टी लगाने की उपलब्धि हासिल की.
Australia win the toss and elect to bat #AUSvIND pic.twitter.com/YZxDA4gnWF
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. चोटिल रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम एकादश में उमेश यादव और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों (ईशांत, बुमराह, शमी, उमेश) के साथ उतरी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: पहले दिन भारत ने की शानदार वापसी, इन 2 भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आये कंगारू appeared first on SportzWiki Hindi.