Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- साल 2018 में जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क में कौन है बेहतर, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से होने जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में होगा। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों में एक कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है लेकिन कई लोग मान रहे हैं कि भारत इस टेस्ट सीरीज का फेवरेट है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का होगा मुकाबला

वैसे बल्लेबाजी की बात करें तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बहुत कमजोर नजर आता है। जहां भारतीय टीम में एक से एक दिग्गज बल्लेबाज हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्मिथ और वार्नर के नहीं होने से साफ कमी देखी जा रही है।

बल्लेबाजी में भले ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से बीस हैं लेकिन जब गेंदबाजी की बात करें तो यहां मुकाबला बराबरी का नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया के एक से एक गेंदबाज मौजूद हैं तो भारतीय टीम भी गेंदबाजी में कम नहीं है।

मिचेल स्टार्क और जसप्रीत बुमराह का इस साल का प्रदर्शन एक नजर में…

लेकिन यहां पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क और भारत के सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी डालनी तो बनती है।

जसप्रीत बुमराह ने इसी साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की है। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड दौरे पर भी अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ी।

इस साल बुमराह और स्टार्क दोनों ने खेले हैं 6 टेस्ट मैच

बुमराह ने लिए 28 विकेट तो वहीं स्टार्क ले सके केवल 16 विकेट

तो वहीं अगर ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो मिचेल स्टार्क का कोई सानी नहीं है उन्होंनेअपने करियर में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है लेकिन बात जब बुमराह के डेब्यू के बाद उनके रिकॉर्ड की करें तो…

यहां मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन बुमराह की तुलना में बहुत ही औसत रहा है। जसप्रीत बुमराह ने जहां अपने डेब्यू के बाद अब तक खेले 6 मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं इसी दौरान यानि साल 2016 में मिचेल स्टार्क ने 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 16 विकेट हासिल किए।

तो इन आंकड़ो से साफ पता चलता है कि जसप्रीत बुमराह का साल 2018 में ऐसा जादू चला है कि उनके आगे ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सबसे दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कहीं नहीं ठहरते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

 

The post AUSvsIND- साल 2018 में जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क में कौन है बेहतर, आंकड़े दे रहे हैं गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.