आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. अब कुछ महीनों बाद ही आईपीएल 2019 का आयोजन होना है. इसी बीच आईपीएल 2019 को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है.
कुल 1003 खिलाड़ियों ने कराया है नीलामी के लिए पंजीकरण

आपकों बता दे, कि आईपीएल 2019 के लिए कुल देश-विदेश के कुल 1003 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया है. इसमें कुल 232 विदेशी क्रिकेटर है और 746 भारतीय क्रिकेटर है. 1003 में से 800 खिलाड़ी ऐसे है. जिन्होंने अबतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हुआ है.
8 टीमों में 70 खिलाड़ियों के लिए बची हुई है जगह

आपकों बता दे, कि आईपीएल 2018 की नीलामी में भले ही 1003 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन मात्र 70 खिलाड़ियों की ही 8 टीमों के पास जगह बची हुई है.
हांगकांग, आयरलैंड, नीदरलैंड और यूएसए के एक-एक प्रत्येक खिलाड़ी ने नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत कराया है. विदेशी देशों में, साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा (59) खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया हैं.
वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के (35) और वेस्टइंडीज के (33) खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया हैं. नीलामी में सबसे ज्यादा वृद्धि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर देखी गई है. अफगानिस्तान के कुल 27 खिलाड़ियों ने पंजीकरण के किया हैं.
श्रीलंका के (28), न्यूजीलैंड के (17), इंग्लैंड के (14), बांग्लादेश के (10) और जिम्बाब्वे के (5) खिलाड़ियों ने आईपीएल की इस नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया है.
10 दिसंबर को नीलामी के लिए शार्ट लिस्ट हो जायेंगे नाम

आपकों बता दे, कि बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिलिंग ने इन 1003 खिलाड़ियों की लिस्ट फ्रेंचाइजीयों को भेज दी है और जिन खिलाड़ियों में फ्रेंचाइजीयों की दिलचस्पी होगी. सिर्फ उन्ही खिलाड़ियों की ही आईपीएल 2019 की नीलामी में बोली लगेगी.
10 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट करने की सूची बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजीयों से मांगी है. इस सूची के आते ही पता चल जायेगा, कि कौन-कौन से खिलाड़ियों की बोली आईपीएल 2019 के लिए लगेगी.
18 दिसंबर को 3 बजे से होगी आईपीएल 2019 की नीलामी

18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल 2019 की नीलामी होगी. इस बार आईपीएल 2019 की नीलामी को 3 बजे से शुरू करने का फैसला किया है, क्योंकि बीसीसीआई प्रासरणकर्ता चाहते हैं, कि इस नीलमी को ज्यादा से ज्यादा लोग लाइव देखे.
आपकों बता दे, कि आईपीएल के 12 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, कि जाने-माने नीलामी विशेषज्ञ रिचर्ड मैडले आईपीएल की नीलामी नहीं करेंगे. इस बार आईपीएल की नीलामी कोई अन्य व्यक्ति करेगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : आईपीएल 2019 की नीलामी में 100 या 200 नहीं, बल्कि 1003 खिलाड़ियों ने कराया अपना पंजीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.