भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मैच संपन्न हो चुका हैं। जिसमे भारतीय टीम ने 31 रनों की जीत के साथ इस सीरीज में 0 -1 से बढ़त बनाई हैं। अब वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी पर्थ के मैदान में शुरू हो चुका हैं।
जहां मेजबान टीम पहले टेस्ट मैच से ही भारत से पीछे चल रही है, तो वही अब फिर से दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी खेलते हुए महज 326 रन ही अपने नाम किये हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम के द्वारा बनाये गए इतने कम स्कोर की वजह उनके बल्लेबाजों का अच्छा न प्रदर्शन करना माना जा रहा हैं। इस सीरीज की शुरुआत में कहा जा रहा था कि आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान मेजबान टीम के लिए किसी तुरुप के इक्के से कम नहीं हैं।
लेकिन इस समय उनका खेल तो कुछ और ही बता रहा हैं। पिछली तीन पारियों में अर्धशतक तो छोड़िये वो ज्यादा रन बनाने में भी कामयाब नहीं हो पाए थे।
205 गेंदों पर महज एक चौका

क्रिकइन्फो पर मौजूद डेटा के अनुसार , ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ने एडीलेड टेस्ट में पहली पारी में 125 गेंद खेलते हुए महज 28 रन , और दूसरी पारी में 42 गेंदों पर कुल 8 रन ही बनाए हैं।
यहीं नहीं ये खिलाड़ी पर्थ टेस्ट की फर्स्ट इनिंग में तो दहाई अंक तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। बता दें पहली पारी में ये 38 गेंदों में महज पांच रनों के साथ ही पवेलियन वापस लौट आये थे। अगर इस खिलाड़ी के ओवरऑल प्रदर्शन को देखे तो उन्होंने इस सीरीज के दौरान अब तक कुल 205 गेंदें खेली हैं।
जिसमें उन्होंने इन गेंदों को खेलते हुए सिर्फ 41 रन ही बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से महज एक ही चौका निकला। इसमें तेज गेंदबाजों के खिलाफ उस्मान ने 121 गेंद खेलकर सिर्फ 15 रन बनाए।
पोंटिंग का दावा साबित हुआ गलत

इस सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखकर सबसे ज्यादा निराश पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को होगी। बता दे पोंटिंग ने इस सीरीज के पहले कहा था कि उस्मान इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान पोंटिंग ने कहा था कि ,
“उस्मान न सिर्फ भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा रन बनाएंगे साथ ही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम करेंगे। उस्मान इस समय बेहतरीन फार्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया में उस्मान का रिकॉर्ड काफी अच्छा हैं। जहां तक भारतीय तेज गेंदबाजों का सवाल है तो उस्मान उन पर भारी पड़ेंगे। “

जानकारी के लिए बता दें बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान घरेलू मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं ये बल्लेबाज काफी सारे घरेलू मैच खेल चुके हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए पोंटिंग उन्हें भारत के खिलाफ बड़ी चुनौती मानते थे। लेकिन उस्मान का बल्ला पिछली तीन पारियों में फ्लाॅप साबित हुआ हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: रिकी पोंटिंग ने कहा था विराट कोहली से ज्यादा रन बनाएगा ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 205 गेंद खेल लगा पाया है महज 1 चौका appeared first on SportzWiki Hindi.