Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: वीडियो: 23.2 ओवर में रोहित शर्मा ने लपका शानदार कैच, मैच में भारत ने कसा शिकंजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी शुरूआती तीन विकेट गंवा चुकी है. भारत को मैच में जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है. एक बार फिर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चलता किया.

रोहित शर्मा ने लिया शानदार कैच भारत ने कसा शिकंजा

आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को चलता किया. ख्वाजा 42 गेंदों का सामना कर 8 रन बना कर खेल रहे थे. उन्होंने अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहा और वहीँ वो गलती कर बैठे गेंद वहीँ खड़ी हुई और रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका. ख्वाजा से ऑस्ट्रेलिया टीम को बहुत उम्मीद थी, लेकिन वो इस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाएं.

यहाँ देखें वीडियो

28 के स्कोर पर लगा ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 

ऑस्ट्रेलिया को 28 रन के स्कोर पर को पहला झटका लगा. इस बार फिंच भाग्यशाली नहीं रहे और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे पंत को कैच दे बैठे. फिंच 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शमी ने 44 रन के स्कोर पर मार्कस हैरिस को पंत के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया.

हैरिस 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए.अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. ख्वाजा 8 रन बनाकर आउट हुए.

भारतीय टीम ने मैच में पकड़ बना ली है 

पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जितने का सपना देख रही टीम इंडिया. इस मैच में पूरी तरह से अपनी पकड़ बनाते हुए नजर आ रही है. बता दें, चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 307 रन बनाए. इसी के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों की चुनौती दी है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: वीडियो: 23.2 ओवर में रोहित शर्मा ने लपका शानदार कैच, मैच में भारत ने कसा शिकंजा appeared first on SportzWiki Hindi.