Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए रिकी पोंटिंग ने लोकेश राहुल-मुरली विजय के जगह इन 2 खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करने का दिया सलाह

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया जिसके बाद दूसरा टेस्ट मैच इन दिनों पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला जा रहा है।

भारत की फ्लॉप होती सलामी जोड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच 31 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी, लेकिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी दुविधा इस समय सलामी जोड़ी की असफलता है।

भारतीय टीम ने ऑस्टेलिया के दौरे पर अब तक हुई तीन पारियों में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय दोनों ही नाकाम रहे हैं। मुरली विजय और केएल राहुल की यहीं नाकामी भारतीय टीम के लिए सिर दर्द साबित हो रही है।

रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज को बदलने की दी सलाह

भारत के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही चोट के कारण बाहर होना पड़ा है जिनकी वापसी 26 दिसंबर को होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में संभव है। भारतीय टीम के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी सलाह दी है।

रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम में बल्लेबाजी के बदलाव को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि मुरली विजय को बाहर होना चाहिए। शायद इन दोनों ही(विजय-केएल) बल्लेबाजो के लिए सीरीज में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल रहा है।

अगले मैच में विजय को बाहर कर पृथ्वी को दे जगह

“मैंने आज उसे(पृथ्वी) आउट फील्ड में कुछ गेंदों को मारते हुए देखा। ऐसा लगता है कि वो बेहतर हो रहे हैं और अगले टेस्ट को अभी भी 10 दिन हैं ऐसे में वो वापस आ जाएंगे। “

मुरली विजय अब तक खेली 3 पारियों में केवल 11,18 और 0 का योगदान ही दे सके हैं उन्हें तीनों ही पारी में मिचेल स्टार्क ने आउट किया है।  पोंटिंग ने विजय के शॉट सिलेक्शन को लेकर कहा कि

” हमने देखा कि वो एडिलेड की दोनों ही पारियों में एक जैसे शॉट पर आउट हुए हैं। स्टार्क की दो गेंदों पर वो थोड़ा एक्रोस चले गए। उन गेंदों पर स्विंग नहीं था और वो अपने आपको धक्का देते चले गए।  इसके लिए हमें स्टार्क को क्रेडिट देना होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए रिकी पोंटिंग ने लोकेश राहुल-मुरली विजय के जगह इन 2 खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करने का दिया सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.