Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: रवि शास्त्री ने दिए संकेत बाकी बचे 2 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर होंगे ये खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर के बीच खेला जायेगा. इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है. अबतक हुए दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई है.

राहुल का 12 का तो विजय का 12.5 का औसत 

केएल राहुल और मुरली विजय दोनों का ही इस सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. केएल राहुल सीरीज की 4 पारियों में अबतक मात्र 48 रन ही बना पाये है.

वहीं मुरली विजय का बल्ला भी खामोश ही रहा है. विजय ने इस सीरीज की 4 पारियों में 12.50 की औसत से मात्र 49 रन ही बना पाये है. दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अबतक भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे है.

रवि शास्त्री ने लगाई दोनों को फटकार 

World Cup no longer tampering team: Shastri

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय को फटकार लगाई है. रवि शास्त्री ने माना, कि दोनों ही बल्लेबाजों को पर्याप्त मौके मिले रहे हैं, लेकिन दोनों ही ओपनर बल्लेबाज इन मिले हुए मौको का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं.

ये शब्द कहे रवि शास्त्री ने 

ओपनिंग बल्लेबाजों के बारे में बोलते हुए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा,

“ये हमारे लिए बड़ी चिंता है. टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को ये जिम्मेदारी लेनी होगी और टीम को अच्छी शुरूआत दिलानी होगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पा रहा है.  हालाँकि, मुझे विश्वास है, कि वह आगे अच्छा करेंगे. उन्हें काफी अनुभव है. उन्हें पिछले कुछ सालो से मैदान पर जाकर अच्छा करने के कई मौके मिले है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: रवि शास्त्री ने दिए संकेत बाकी बचे 2 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर होंगे ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.