Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा भारत ने बनाई सीरीज पर 1-0 की बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत के जीत के आगे पेट कमिंस आ गए थे, लेकिन बुमराह ने उनको चलता किया. कमिंस ने 121 गेंद खेल कर 28 रन बनाएं. भारत ने ये मैच 31 रनों से जीत लिया. भारत की ओर से बुमराह अश्विन और शमी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किएं.

शॉन मार्श भारत के जीत के बीच आ रहे थे बुमराह ने किया आउट 

बता दें, कंगारू गेंदबाजों ने टीम इंडिया को पहली पारी में 250 रनों पर समेट दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया. आखिरी दिन शॉन मार्श (60) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया. विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने मार्श का बेशकीमती कैच लपका. 156 के स्कोर पर कंगारुओं को छठा झटका लगा. शॉन मार्श और टिम पेन ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े.

कप्तान टिम पेन ने भी खेली अच्छी पारी 

कप्तान टिम पेन (41) को ऋषभ पंत ने लपका, जसप्रीत बुमराह ने यह विकेट हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया को 187 रनों पर सातवां झटका लगा.ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर समाप्त करने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की. केएल राहुल (44) और मुरली विजय (18) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े, लेकिन मिशेल स्टार्क ने इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया और विजय को पीटर हैंडसकॉम्ब के हाथों कैच आउट करा भारत को पहला झटका दिया.

पुजारा और रहाणे ने दूसरी पारी में टीम को संभाला 

इसके बाद राहुल ने पुजारा के साथ 13 रन ही जोड़े थे कि जोश हेजलवुड ने राहुल को विकेट के पीछे खड़े टिम पेन के हाथों कैच आउट करा भारत का दूसरा विकेट भी गिरा दिया. पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे सत्र में 71 रनों की साझेदारी कर टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर नाथन लियोन ने कोहली (34) को एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट करा भारत का तीसरा विकेट गिराया. पुजारा ने 71 और रहाणे ने 70 रन बनाएं.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर सिमटी गई थी 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर सिमटी गई. भारत को पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिल गई.पहली पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 72 रन बनाए. इसके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 34, उस्मान ख्वाजा ने 28 और मार्कस हैरिस ने 26 रन बनाए. भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा भारत ने बनाई सीरीज पर 1-0 की बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.