Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: 31 रनों के मामूली अंतर से मैच जीतने के बाद विराट ने की पुजारा की तारीफ़, लेकिन इन खिलाड़ियों को दी चेतावनी

भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में उसकी के घर में सीरीज के पहले टेस्ट में हराया हो। मैच में जीत के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों मैच को काफी करीब ला दिया था।

कप्तान विराट कोहली ने जताई ख़ुशी

 

टेस्ट मैच को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ख़ुशी जताई। विराट की कप्तानी में इसी साल टीम ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भी टेस्ट मैच जीता था। इस मैच के अंत में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जुझारू प्रदर्शन किया। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा

“(मैच के नजदीक पहुँचने के बारे में) टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होता ही है, उतार और चढ़ाव देखने को मिलती है। आपको बस शांत रहने की जरूरत है। उन्होंने वास्तव में अच्छी तरह से लड़ा लेकिन हमने अपने प्लान को अच्छी तरह से अंजाम तक पहुँचाया और विकेट हासिल किया। मैं नहीं कहूंगा कि मैं बर्फ के रूप में ठंडा था, लेकिन आप इसे दिखाने की कोशिश नहीं करते हैं।”

चेतेश्वर पुजारा की तारीफ की

चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में मुश्किल परिस्थिति में 123 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेली। पुजारा के बारे में कप्तान कोहली ने कहा

“पुजारा ने प्राइसलेस प्रदर्शन किया है, हम पहले दिन भोजन पर नीचे और बाहर थे। उनके दृढ़ संकल्प ने हमें इसमें वापस लाया। हम हमेशा जानते थे कि बोर्ड पर रन घरेलू टीम दिक्कत में डाल सकती है। दूसरी पारी में फिर से उन्होंने और रहाणे के साथ अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हमारा निचला मध्य क्रम और निचला क्रम बेहतर हो सकता था। हम 30-35 रन जोड़ सकते थे जो ऑस्ट्रेलिया से पूरी तरह से खेल दूर कर सकता था।”

गेंदबाजों की भी तारीफ की

भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 235 रनों पर समेत भारतीय टीम को 15 रनों से बढ़त दिलाई। दूसरी पारी में भी गेंदबाजों ने नियमित अन्तराल पर विकेट चटका मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूरकर दिया।

गेंदबाजों के बारे में कप्तान ने कहा

“गेंदबाजों पर हमें गर्व है, चार गेंदबाजों के लिए 20 विकेट लेना एक बड़ी उपलब्धि है। कुछ ऐसा जो हमने पिछले समय में भी नहीं किया है। हमें दिखाता है कि यदि बल्लेबाज नियमित रूप से प्रदर्शन करते हैं, तो हम हर टेस्ट मैच में जीत का दम रखते हैं।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: 31 रनों के मामूली अंतर से मैच जीतने के बाद विराट ने की पुजारा की तारीफ़, लेकिन इन खिलाड़ियों को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.