Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 37 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा तो डेनियल वायट ने कह दिया ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है.

रोहित शर्मा अपने वापसी मैच में बल्लेबाजी करते हुए अच्छे लग रहे थे, लेकिन एक बहुत खराब शॉट के चलते वह 37 रन से ज्यादा अपनी पारी में नहीं जोड़ पाये. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके व 3 छक्के लगाये.

डेनियल वायट, रोहित को टेस्ट टीम में देख हुई खुश 

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी देख इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट बहुत खुश है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट ने अपनी यह खुशी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके भी जाहिर की है.

यहाँ देखे डेनियल वायट का रोहित के लिए किया गया ट्वीट 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वयाट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में देखकर काफी खुश हूं.”

 

विराट को कर चुकी है शादी के लिए प्रपोज

 

बता दे, कि जब 4 अप्रैल 2014 को विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 72 रन की एक शानदार पारी खेली थी. तब डेनियल वयाट ने विराट कोहली को प्रपोज कर दिया था. हालाँकि, इस दौरान विराट कोहली के अफेयर के चर्चे अनुष्का शर्मा के साथ चल रहे थे.

बता दे, कि डेनियल वायट अपने देश इंग्लैंड के लिए कुल 61 वनडे मैच और 83 टी-20 मैच खेल चुकी है. डेनियल वायट ने जहां 56 वनडे मैचों में 17.76 की औसत से 746 रन बनाये हुए है. वही डेनियल वायट ने 83 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.44 की औसत व 127.10 के स्ट्राइक रेट से 994 रन बनाये हुए है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: 37 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा तो डेनियल वायट ने कह दिया ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.