ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच जारी है। जिसमें एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया मैच में बराबरी पर खड़ी हुई है।
पर्थ टेस्ट मैच के बीच में ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर
पर्थ क्रिकेट मैदान में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रनों का स्कोर खड़ा किया है जिसके जवाब में दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन लिये थे।

पर्थ में टेस्ट मैच बराबरी की स्थिति में खड़ा था लेकिन इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला करते हुए अपनी टीम के तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की स्क्वॉड में शामिल मिचेल मार्श, क्रिस ट्रूमैन और पीटर सिडल को किया बाहर
दूसरे टेस्ट मैच के बीच में ही तीन खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 दिसंबर शनिवार को लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किए गए मिचेल मार्श, पीटर सिडल और क्रिस ट्रूमैन को बाहर किया गया है।

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन तीनों ही खिलाड़ियों को 19 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली उनकी टी-20 क्रिकेट लीग बिग-बैश लीग खेलने के लिए भेजा है।
इन तीनों ही खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भेजा बिग-बैश में
बिग-बैश लीग में मिचेल मार्श बिग-बैश में पर्थ स्कोचर्स के कप्तान हैं तो वहीं पीटर सिडल एडिलेड स्ट्राइकर्स और क्रिस ट्रेमैन मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम के लिए खेलते हैं। ऐसे में इन तीनों ही खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा होना है।
CA confirms Test XI unavailable for early @BBL games, but squad members MMarsh, Siddle and Tremain free to play | @martinsmith9994 #BBL08 https://t.co/fCZfjl4xW6
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
वैसे माना जा रहा है कि ये तीनों ही खिलाड़ी 22 दिसंबर तक बीबीएल में खेल सकते हैं जिसके बाद ये खिलाड़ी 26 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के बीच ही बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी, बोर्ड ने तुरंत टीम से हटने के दिए आदेश appeared first on SportzWiki Hindi.