Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 3 सलामी बल्लेबाज जिन्हें केएल राहुल को वापस बुलाकर भेजना चाहिए ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों के खराब फॉर्म जारी है। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जहाँ केएल राहुल ने 2 और मुरली विजय ने 0 का स्कोर बनाया वहीं दूसरी पारी में विजय के बल्ले से 20 रन निकले वहीं राहुल खाता भी नहीं खोल पाए। केएल राहुल के लिए 2018 का साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

इस साल खेली 22 टेस्ट पारियों में उनके बल्ले से जहाँ सिर्फ दो बार 50+ का स्कोर निकला है। 10 बार तो तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। पृथ्वी शॉ को चोट की वजह से सीरीज से बार होना पड़ा है और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला है। अब चयनकर्ताओं को राहुल की जगह भी किसी अन्य सलामी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया भेजा चाहिए।

आईये आपको 4 ऐसे युवा सलामी बल्लेबाजों के बारे में जिन्हें केएल राहुल की जगह ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए।

3. अभिमन्यु ईश्वरन

बंगाल के इस सलामी बल्लेबाज ने घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले 39 प्रथम श्रेणी मैच में अभिमन्यु ईश्वरन ने उन्होंने 45 की औसत से रन बनाये हैं। इसमें 8 शतक भी शामिल है।

हाल के न्यूजीलैंड दौरे पर इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहां से लौटते ही हैदराबाद के खिलाफ रणजी मैच में मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने 186 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उनकी टीम के किसी बल्लेबाज ने 35 का स्कोर भी नहीं बनाया। उन्हें राहुल की जगह ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए।

2. शुबमन गिल

 

अंडर-19 विश्व कप 2018 के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट शुबमन गिल ने उसके बाद लगातार रनों का अम्बार लगा दिया है। न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें एक ही प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने उस मैच में शानदार 62 रन बनाये थे।

शुबमन पहले सलामी बल्लेबाज नहीं थे लेकिन अब रणजी ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाजी करने लगे हैं। तमिलनाडु के खिलाफ पिछले रणजी मैच में उन्होंने 268 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यह सही मौका है जब इस युवा बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना चाहिए।

1. प्रियांक पंचाल

गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचाल की अब कोई बात नहीं कर रहा लेकिन इस बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। सिक्किम के बल्लेबाज मिलिंद कुमार के बाद वह इस रणजी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 6 मैचों की 12 पारियों में उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक समेत 744 रन निकले हैं।

प्रथम श्रेणी करियर में भी उन्होंने करीब 48 की औसत से रन बनाये हैं। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज के पास काफी अनुभव भी है और इसी वजह से केएल राहुल की वजह इसे ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: 3 सलामी बल्लेबाज जिन्हें केएल राहुल को वापस बुलाकर भेजना चाहिए ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.