भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है. इस टेस्ट सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे.
आज हम आपकों इसी टेस्ट सीरीज के चलते उन पांच खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो इस टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब हासिल कर सकते है.
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क वर्तमान समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो में से एक है. मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई पिचों में किसी भी विपक्षी टीम के लिए बहुत खतरनाक साबित होते है. मिचेल स्टार्क के पास गति है और वह अपनी तेज गति से गेंद को स्विंग भी कराते हैं. वहीं विकेट से अच्छा उछाल भी प्राप्त करते है.
वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ा खतरा होंगे और साथ ही वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के सबसे बड़े प्रबल दावेदारों में से एक होंगे.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह अपने छोटे से 6 टेस्ट मैच के करियर में 28 विकेट हासिल कर चुके है. उनके पास अच्छा बाउंस है और वह अपने बाउंस से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित कर सकते है.
जसप्रीत बुमराह की गेंदों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान नहीं होगा, इसलिए वह भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ जीतने के हकदार है.
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2014-15 के दौरे में कुल चार शतक लगाये थे. इस बार भी वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.
कप्तान कोहली शानदार फॉर्म में भी चल रहे है, इसलिए निश्चित ही वह अपने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के प्रदर्शन को दोहरा सकते है और ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के खिताब को अपने नाम कर सकते है.
उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी और एक 141 रन का शानदार शतक भी लगाया था. वह शानदार फॉर्म में है और अपनी यही फॉर्म उस्मान ख्वाजा भारतीय टीम के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे.
वर्तमान में जिस तरह की फॉर्म उस्मान ख्वाजा की है. उससे यह कहा जा सकता है, कि वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है.
नाथन लियोन

नाथन लियोन को खेलना हमेशा ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहा है, नाथन लियोन ने भारत के बल्लेबाजों को साल 2014-15 के दौरे में भी काफी परेशान किया था. वहीं जब वह साल 2017 में भारत आये थे. तब भी नाथन लियोन ने भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था.
भारतीय बल्लेबाजों को नाथन लियोन की फिरकी समझ नहीं आती है, इसलिए नाथन लियोन भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ को इस सीरीज में अपने नाम कर सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : 5 खिलाड़ी जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बन सकते हैं ‘मैन ऑफ द सीरीज’ appeared first on SportzWiki Hindi.