Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 5:30 या 7:50 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 26 दिसम्बर से टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा। इससे पहले हुए 2 टेस्ट मैच में एक- एक जीतकर दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। एडिलेड में हए पहले टेस्ट को टीम इंडिया ने 31 रनों से अपने नाम किया था। वहीं पर्थ में हुए दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 146 रनों से अपने नाम किया था।

5:30 से पहला तो 7:50 बजे से शुरू हुआ था दूसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए एडिलेड में हुआ पहला टेस्ट मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ था। पर्थ में हुआ दूसरा मैच उनके काफी देर बाद यानी सुबह 7:50 बजे से शुरू हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया के सभी मैदानों के बीच ज्यादा दूसरी है और लगभग सभी जगह टेस्ट मैच अलग- अलग समय से शुरू होता है। अब 26 दिसम्बर से ह्सुरु होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी अलग समय से शुरू होगा।

सुबह 5 बजे ही शुरू होगा मैच

मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 5 बजे ही शुरू होगा। वहीं दिन का खेल समाप्त होने का समय भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे ही होगा।

इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें पूरा जोड़ लगा देंगी। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने वाली टेस्ट इस सीरीज को हार नहीं पायेगी। भारत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं किया है और यह उन्हें पास अच्छा मौका है।

मयंक अग्रवाल को टीम में मिला मौका

अभी तक सीरीज में हुए दोनों मैचों में भारतीय सलामी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। मुरली विजय और केएल राहुल ने पहले मैच की दूसरी पारी में जरुर अच्छी शुरुआत दी लेकिन उनके अलावा उन्होंने सीरीज में कुछ नहीं किया है।

सीरीज शुरू होने से पहले पहले ही चोटिल हुए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पूरी सीरीज से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला है। मयंक ने अभी तक टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन मेलबर्न में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: 5:30 या 7:50 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.