ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमें एक बार फिर से मुकाबले को तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर शुक्रवार से होने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में
पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए जहां मेहमान भारतीय टीम एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीतने के बाद बुलंद हौंसलों के साथ उतरेगी ते वहीं मेजबान कंगारू टीम के लिए पहले टेस्ट की हार से वापसी पर नजरें रहेंगी।

एडिलेड ओवल मैदान में खेला गया पहला टेस्ट मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन तक जरूर खिंचा लेकिन एक नजदीकी मुकाबले में भारतीय टीम ने आखिरकार 31 रनों से बाजी मारकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार शुरू होगा सुबह 7.30 बजे
अब दोनों ही टीमें इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के लिए कमर कस चुकी हैं। दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 पर शुरू हो जाएगा।

14 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच खेले जाने वाले इस मैच के समय में दूसरे शहरों की तुलना में बदलाव रहेगा। जिससे भारत के उन दर्शकों के लिए कुछ राहत की बात है जो इस मैच का लुत्फ टीवी पर उठाने वाले हैं। क्योंकि ये मैच दूसरे शहरों में होने वाले मैचों की तुलना में करीब 2 घंटे बाद में शुरू होगा।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के इन चैनलों पर उठा सकते हैं मैच का लुत्फ
ये तो थी समय की जानकारी लेकिन आपको सबसे अहम जानकारी के बारे में बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ब्रॉडकास्टिंग सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के पास है।

जो इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन-3 और सोनी टेन-3 एचडी में हिंदी कमेन्ट्री, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-1 एचडी में इंग्लिश कमेन्ट्री के साथ होगा। साथ ही मैच का लुत्फ आप अपने मोबाइल पर डीजिटल मीडिया एप सोनी लिव पर भी उठा सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND-पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच का बदला समय, अब मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 नहीं बल्कि शुरू होगा इतने बजे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.