भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब पर्थ टेस्ट मैच की तैयारी शुरू हो गई है. इस मैच में जहाँ भारत एक और जीत हासिल करना चाहेगी, वही ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी हासिल करने की होगी.
ऐसे में दोनों टीमें ही इस मैच को कोई भी असर नही छोड़ना चाहेगी. ऐसे में आज हम आप को इस बार टॉप 5 ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएँगे, जिस पर सभी की निगाह रहेंगी.
चेतेश्वर पुजारा

पुजारा इस समय टीम इंडिया में नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी पर कर रहे है. इसके अलावा जिस तरह से उन्होंने एडिलेड में बल्लेबाज़ी की है, उसके बाद से सभी निगाह उन पर टिक गई है. ऐसे में इस बार भी उन्हें टीम इंडिया को काफी ज्यादा उम्मीदें की जा रही है.
एडिलेड में पुजारा ने पहली पारी में शतक लगाया था, इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्हने शानदार फिफ्टी लगाईं थी, जिस वजह से टीम इंडिया को दूसरी पारी में एक बड़ी लीड हासिल हुई थी. ऐसे में टीम इंडिया पर्थ टेस्ट मैच में भी उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद का रही होगी.
मोहम्मद शमी

शमी भले ही अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा उठा-पटक से जूझ रहे हो लेकिन उनके मैदान पर प्रदर्शन में कोई भी असर नही पड़ा है. शमी इस समय ऑस्ट्रेलिया में अपनी रफ्तार और स्विंग से ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर रहे है.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच पर्थ में है. ऐसे में टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि पर्थ की तेज़ पिच पर शमी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा. ऐसे में इस टेस्ट मैच में उन पर काफी ज्यादा निगाह टिकी रहेगी.
विराट कोहली

टीम इंडिया की बात हो और विराट कोहली की बात न हो ऐसा हो नही सकता है. अगर कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो पहले टेस्ट मैच में कोहली कुछ ख़ास नही कर सके थे, इसके अलावा वो जल्द आउट हो गए थे. ऐसे में कोहली पर्थ में कुछ ख़ास करना चाहेगे.
टीम इंडिया को भी उम्मीद होगी कि कोहली इस मैच में कुछ अलग करेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में कोहली का प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोहली पहले टेस्ट की असफलता से बाहर आ कर कुछ बड़ा धमाका करेंगे.
शान मार्श

पहले मैच में मार्श का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था इस दौरान उन्होंने सिर्फ दूसरी पारी में ही फिफ्टी लगाईं थी, जिस वजह से उनकी काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है.
हालाँकि इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में सबसे ज्यादा अनुभव उन्ही के पास है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम उम्मीद कर रही होगी कि दुसरे टेस्ट मैच में मार्श आगे आए और बेहतर प्रदर्शन करें.
मिशेल स्टार्क

स्टार्क का प्रदर्शन पहले मैच में कुछ ख़ास नही रहा था. इस मैच में उन्होंने 105 रन दिए थे और सिर्फ 5 विकेट हासिल किये थे. हालाँकि सब जानते है कि स्टार्क अपनी रफ़्तार और स्विंग से क्या कर सकते है.
इसके अलावा दूसरा मैच पर्थ में भी है जो विकेट अपनी उछाल के लिए जाना जाता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम उम्मीद कर रही होगी कि स्टार्क अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आए और एक यादगार प्रदर्शन करें.
The post AUSvsIND: इन 5 खिलाड़ियों पर निर्भर होगी दूसरे टेस्ट मैच की जीत या हार appeared first on SportzWiki Hindi.