ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गुरूवार से 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो गया। इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन भारतीय टीम की इतनी अच्छी शुरूआत नहीं रही और पहले दिन की समाप्ति तक 250 रनों के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए।
एडिलेड टेस्ट के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा का बेहतरीन शतक
एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन तो भारत के सभी प्रमुख बल्लेबाज तो फ्लॉप रहे लेकिन वहीं टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जबरदस्त धैर्य का परिचय देते हुए शानदार 123 रनों की पारी खेली। इस शतक के साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।
शतक के साथ ही पुजारा ने अपने टेस्ट करियर के 5 हजार रन किए पूरे
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर के 64वें मैच में 16वां शतक पूरा करने के साथ ही अपने टेस्ट करियर के 5 हजार रन भी पूरे किए। इस पारी में खेलने से पहले पुजारा इस माइल स्टोन से 95 रन दूर थे, जो उन्होंने अपनी 123 रनों की बेहतरीन पारी के बूते हासिल कर लिए।

पुजारा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 64वें मैच की 108 वीं पारी के दौरान 5 हजार रनों के आंकड़ों को छूआ। इस रिकॉर्ड के साथ ही चेतेश्वर पुजारा का भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ के साथ बड़ा ही अनोखा संयोग जुड़ गया है।
द्रविड़ की तरह ही एक समान पारी में पुजारा ने हासिल किए 3, 4 और 5 हजार रन
चेतेश्वर पुजारा ने अपने 5 हजार रन को अपने टेस्ट करियर की 108वीं पारी में हासिल किया। इसी तरह से ही राहुल द्रविड़ ने भी अपने 5 हजार टेस्ट रन के आंकड़े को 108वीं पारी में ही छूआ था।
Coincidence much?https://t.co/rYeazUYeYj #AUSvIND pic.twitter.com/OfsegysGk2
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 6, 2018
5 हजार के माइलस्टोन से ही राहुल द्रविड़ के साथ जुड़ा ये खास संयोग
इतना ही नहीं पुजारा ने अपने टेस्ट करियर के 3 हजार रन 67वीं पारी और 4 हजार रन 84वीं पारी में बनाए तो वहीं राहुल द्रविड़ ने भी अपने 3 हजार रन 67वीं और 4 हजार रन 84वीं पारी में हासिल किए। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने जिस तरह से अपने टेस्ट करियर के 3, 4 और 5 हजार रन के लिए पारियां ली। उतनी ही पारियां पुजारा ने भी अपने इन माइल स्टोन को छूने के लिए ली। ऐसे में ये पुजारा का द्रविड़ के साथ बड़ा ही अनोखा संयोग बन गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट में 5 हजार रन पूरा करने के साथ ही राहुल द्रविड़ के साथ जुड़ा ये अनोखा संयोग appeared first on SportzWiki Hindi.