Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: दूसरे दिन के खेल में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने किया अद्भुत कारनामा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। आज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 277 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस ने संभली हुई शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद उम्मीद थी कि मेजबान टीम 350 तक पहुँच जाएगी। भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 172  रन बना लिए थे।

326 पर सिमटी पारी

310 के स्कोर पर सातवाँ विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 326 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाज इस मैच में कुछ ख़ास नहीं कार पाए।

भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल जल्द ही पवेलियन लौट गये। विजय जहां खाता भी नहीं खोल पाए वहीं राहुल के बल्ले से सिर्फ 2 रन निकले।

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर भारतीय पारी को संभाला। सिर्फ 8 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

74 रनों की साझेदारी के बाद पुजारा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी विराट ने रन बनाना जारी रखा और जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

आज मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं:

1. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक बनाया। इस सीरीज में यह उनका पहला अर्धशतक भी है।

2. विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2018 में 19 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

3. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार मुरली विजय को आउट किया।

4. ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया पारी के अंतिम दो गेंद पर विकेट विकेट चटकाए, अब दूसरी पारी की पहली गेंद पर उनके पास हैट्रिक लेने का मौका होगा।

5. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 पारियों के बाद टेस्ट की पहली पारी में 300 का स्कोर बनाया है।

6. साल 2018 में 21 पारियों में यह 9वां मौका है जब केएल राहुल पारी में ढहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।

7.  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछली 12 पारियों में 10 बार एलबीडबल्यू या बोल्ड हुए हैं। जिन दो पारियों में वह कैच आउट हुए हैं वह पिछला टेस्ट ही था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: दूसरे दिन के खेल में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने किया अद्भुत कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.