ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त ही गया है। भारतीय टीम को अंतिम पारी में जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला था। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। अभी पुरे एक दिन का खेल बचा हुआ है और इसका मतलब साफ़ है कि यह मैच ड्रा नहीं होने वाला।
मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला था। एक बेहतरीन गेंदबाज की तरह उन्होंने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
उन्होंने आरोन फिंच, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पेन, उस्मान ख्वाजा और नाथन लायन को आउट किया। इन 6 में से पांच बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के टॉप 7 में बल्लेबाजी करते हैं।
दिन में बने कई रिकॉर्ड

पर्थ टेस्ट के चौथे दिन दिन कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। मोहम्मद शमी के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये।आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
1. मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 56 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। यह टेस्ट मैच की किसी भी पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
2. नाथन लायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवीं बार विराट कोहली को आउट किया। अब सिर्फ जेम्स एंडरसन और ग्रेम स्वान 8-8 बार कोहली को आउट कर उनसे आगे हैं।
3. मोहम्मद शमी ने इस साल अपने सभी 44 विकेट घर से बाहर लिए हुए हैं, एक साल में घर से बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने के अनिल कुंबले के 42 विकेट को उन्होंने पीछे छोड़ा।
4. 8 टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के 39 विकेट हैं। वह इतने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेंकटेश प्रसाद और श्रीशांत के नाम था। दोनों के 37-37 विकेट थे।
5. केएल राहुल 2018 में खेली 22 पारियों में 10वीं बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।
6. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का 14 अर्धशतक बनाया। इस सीरीज में यह उनका पहला अर्धशतक भी है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: चौथे दिन बने 6 बड़े रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी और बुमराह के नाम जुड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.