ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ। भारतीय टीम की पारी आज दिन के पहली ही गेंद पर सिमट गयी। मोहम्मद शमी को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और आरोन फिंच पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरु कर दिया।
ट्रेविस हेड ने की अच्छी बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की। एक छोर से गिरते विकेट के बीच उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। हेड ने भारत के सभी गेंदबाजों का डटकर सामना किया।
हेड के अलावा कई अन्य कंगारू बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। भारत के लिए रविचन्द्रन अश्विन समेत सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। अश्विन को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले वहीं ईशांत शर्मा को दो और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला।
भारत के पास बढ़त बनाने का मौका

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आज के दिन का खेल खत्म होने के समय 7 विकेट पर 191 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के पास अभी भी 59 रनों की बढ़त है। भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाये थे। अब टीम जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को आउट कर पहली पारी के आधार पर बढत बनाना चाहेगी।
आज के मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने:
1. भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टिम पेन को आउट करते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 विकेट पुरे किये।
2. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड में घरेलू मैदान पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में अर्धशतक बनाया।
3. अश्विन ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के साथ ही 179 बार बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट किया है, सिर्फ मुरलीधरन ने उनके ज्यादा 191 बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट किया है।
4. भारतीय गेंदबाजों ने दोनों नई गेंद से पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया।
5. रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट मैचों में पांचवीं बार शॉन मार्श को पवेलियन भेजा।
6. शॉन मार्श ने पिछली 13 पारियों में 12.53 की औसत से रन बनाये हैं और पिछली 6 पारियों में उनका सबसे बड़ा स्कोर 7 रन है।
7. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं, यह ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली पारी थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND, एडिलेड टेस्ट: दूसरे दिन बने 7 रिकॉर्ड, रविचन्द्रन अश्विन के नाम जुड़ा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.