भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी के बीच खेली जानी है. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज जीत तिरंगा लहराने के इरादे से उतरेगी. बता दे, कि पिछले 71 सालों से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में कभी जीत हासिल नहीं कर पाई है.
11 टेस्ट सीरीज में से एक भी सीरीज नहीं जीत पाया भारत

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा कुल 11 बार किया हैं. 11 टेस्ट सीरीज में भारत एक भी सीरीज जीत नहीं पाई हैं. हालाँकि, भारतीय टीम ने 3 सीरीज ड्रा जरुर कराई हैं और 8 सीरीज में उसे हार मिली हैं.
71 साल में मिली है सिर्फ 5 जीत

भारतीय टीम पिछले 71 साल से ऑस्ट्रेलिया का दौरान कर रही है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में खेली गई कुल 11 टेस्ट सीरीज में 44 टेस्ट मैच खेल चुका हैं. जिमसे से भारत सिर्फ 5 टेस्ट मैच ही जीत पाया हैं. वहीं 28 मैच में भारतीय टीम को हार सामना करना पड़ा हैं. 11 मैच भारत की टीम के ऑस्ट्रेलिया की धरती में ड्रा रहे हैं.
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में 1977-78 दौरे के दौरान 2 टेस्ट मैच जीते थे. वहीं 1980-81 के दौरे में भी भारत को एक टेस्ट में जीत हासिल हुई थी. इसके बाद साल 2003-04 के दौरे में भारत को सोरव गांगुली की कप्तानी में एक टेस्ट में जीत हासिल हुई थी. वहीं 2007-08 टेस्ट सीरीज के दौरान कुंबले की कप्तानी में भी भारत ने पर्थ टेस्ट मैच जीता था.
इस प्रकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का अबतक का परिणाम :

1947-48 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता
1967-68 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता
1977-78 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 3-2 से जीता
1980-81 : 3 मैच की सीरीज 1-1 से ड्रा रही
1985-86 : 3 मैच की सीरीज 0-0 से ड्रा रही
1991-92 : ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता
1999-2000 : ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीता
2003-04 : सीरीज 1-1 से ड्रा हुई
2007-08 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीता
2011-12 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीता
2014-15 : ऑस्ट्रेलिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : 71 सालो से ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारत को सिर्फ इतने मैचो में मिली है जीत appeared first on SportzWiki Hindi.