भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज आगाज हो गया है. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस मैच में भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज के रूप में नया प्रयोग किया. हनुमा विहारी को सलामी बल्लेबाज बनाया गया. उनके साथ मयंक अग्रवाल को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला.
हनुमा विहारी मौके का फायदा नहीं उठा पाएं

भारतीय टीम का नया प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा. हनुमा को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उन्होंने इस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाएं. उन्होंने 66 गेंद का सामना किया और सिर्फ आठ रन बनाएं. विहारी ने जब इतनी गेंद खेलने के बाद पूरी तरह सेट हो गए थे तब उनको एक बेहतरीन पारी खेलनी चाहिए थी. लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएं.
मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में तोड़ दिया 71 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने अपनी पहली पारी में 76 रन बनाएं जिसके लिए उन्होंने 161 गेंद का सामना किया.यह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करते हुए सर्वाधिक रनों की पारी है.
इससे पहले दत्तू फडकर ने ऑस्ट्रेलिया में पदार्पण करते हुए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 1947 में 51 रनों की पारी खेली थी. सभी को उम्मीद थी मयंक इस शानदार पारी को शतक के रूप में बदलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और 76 रनों पर वो कमिंस का शिकार हो गए.
मुरली विजय और के एल राहुल की खराब फॉर्म की वजह से टीम में आए मयंक

इस सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ भारतीय टीम की पहली पसंद थे. लेकिन चोट की वजह से वो पूरी सीरीज से बाहर हो गएं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल और मुरली विजय की सलामी जोड़ी लगातार असफल रही.
पहले दो टेस्ट मैचों में क्रमशः 12.00 और 12.25 की खराब औसत से बल्लेबाजी दोनों पर भारी पड़ी. राहुल-मुरली का बाहर जाना मयंक के लिए वरदान साबित हुआ.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही तोड़ दिया 71 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.