ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।
पांचवें दिन लंच तक भारत मजबूत, ऑस्ट्रेलिय ने बनाए
ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पांचवें दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने दो बड़े झटके देते हुए लंच तक मैच में अपनी पकड़ को पूरी तरह से मजबूत कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन के खेल में लंच तक 186 रनों के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए हैं और भारतीय टीम से एक बड़ी हार के लिए संघर्ष कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही लगा ट्रेविस हेड के रूप में पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन भारतीय टीम के द्वारा मिले 323 रनों के लक्ष्य के जवाब में खेल खत्म होने तक 104 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया जिसमें उनके नाबाद बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शॉन मार्श से बड़ी उम्मीदें थी।

लेकिन पांचवें दिन के खेल में कुछ ही ओवर के बाद ईशांत शर्मा ने पहली पारी में शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवा कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका दिया। ट्रेविस हेड ने 62 गेंदों में 14 रन बनाए।
शॉन मार्श के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें खत्म
ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी करने आए। टिम पेन ने क्रीज पर डटे शॉन मार्श के साथ साझेदारी की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों ने कुछ समझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए आपस में 41 रन जोड़ डाले।
(Photo By : Getty Images)
लेकिन इससे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अपने सबसे बड़े तुरूप के इक्के जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी थमाई। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान विराट कोहली को निराश नहीं किया और चौथे दिन से ही जमे बल्लेबाज शॉन मार्श को ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा कर भारत का रास्ता आसान कर दिया।
पांचवें दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 186 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिए हैं और भारतीय टीम जीत से 4 विकेट दूर है। भारतीय टीम को पेट कमिंस के रूप में सातवां विकेट तो मिल गया था लेकिन उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल कर अपने आपको आउट होने से बचा लिया। लंच तक टिम पेन 40 और पेट कमिंस 5 रनों पर खेल रहे हैं।
The review saves Pat Cummins! #AUSvIND @SpecsaversAU #SpecsaversCricket pic.twitter.com/JzVirRy6kV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 10, 2018
कमिंस का रिव्यु सेफ होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पैन ने खेल को रोक दिया. दरअसल पैन को अपने हाथों में कुछ दर्द की शिकय थी, जिसके चलते उनको अपने फिजियों को मैदान पर बुलाना पड़ा और काफी समय नष्ट होता दिखा. समय की बर्बादी देख कप्तान वरात कोहली भी गुस्से में आ गये और अंपायर कुमार धर्मसेना से इसकी शिकायत भी की.. तस्वीरो में आप सफ्तैर पर देख भी सकते हैं.


ADELAIDE, AUSTRALIA – DECEMBER 10: Virat Kohli of India has words with Tim Paine of Australia as he has a hand injury seen to during day five of the First Test match in the series between Australia and India at Adelaide Oval on December 10, 2018 in Adelaide, Australia. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: लंच रिपोर्ट: 73.6 ओवर के दौरान देखने को मिला एक बड़ा ड्रामा, कप्तान कोहली भी हुए हताश appeared first on SportzWiki Hindi.