ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के पर्थ क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने अपने 326 रनों के जवाब में भारत को पहली पारी में 283 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट का तीसरा दिन
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहली पारी में इस स्कोर पर आउट करने के साथ ही अपने नाम 43 रनों की अहम बढ़त बनायी। भारत ने मैच के तीसरे दिन अपने स्कोर 3 विकेट पर 172 रन से आगे खेलना शुरू किया।

भारतीय टीम के लिए चौथे विकेट के लिए शानदार 90 रनों की साझेदारी करने वाले विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से मैदान में उतरे। जिनसे खासी उम्मीद तो थी।
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 283 रनों के स्कोर पर रोका
लेकिन अजिंक्य रहाणे अपने उसी स्कोर पर चलते बने तो वहीं विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाते हुए शानदार 123 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली के 123 रनों के स्कोर पर आउट होने के बाद आखिर में ऋषभ पंत ने अपने कुछ हाथ दिखाए और 36 रन की पारी खेल भारत को 283 रन के स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभायी।
मर्कस हैरिस को एक गेंद ने चौंकाया, पैरों पर नहीं रह सके खड़े
भारत पर 43 रनों की बड़ी अहम बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस और एरोन फिंच उतरे। दोनों ही कंगारू सलामी बल्लेबाजों ने बड़ी ही संभली हुई शुरुआत दी लेकिन खुलकर खेलने में नाकाम रहे।
Marcus Harris was quickly back up on his feet after copping this.
He's been given the all clear to continue batting: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/jyy3McHD1P
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज पर दवाब बनाने में कामयाब रहे जिसका एक बड़ा उदाहरण उनकी पारी के दौरान देखने को मिला। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस बुमराह की एक गेंद पर को समझने में नाकाम रहे और उनके हेलमेट पर गेंद आ गई।ॉ
जिससे वो लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। इसके तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी और अंपायर दौड़कर हैरिस का हाल-चाल जानने पहुंचे। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- वीडियो: 7.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे मर्कस हैरिस appeared first on SportzWiki Hindi.