Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND-वीडिया: 85.3 ओवर में जोश हेजलवुड ने हनुमा विहारी के साथ किया कुछ ऐसा पसरा भारतीय ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है। जिसका दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के पर्थ क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले से रोमांचक जंग देखने को मिल रही है।

भारतीय टीम के लिए पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन की रही खराब शुरुआत

मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपने दूसरे दिन के स्कोर 3 विकेट पर 172 रनों से आगे खेल रही है। दूसरे दिन भारतीय टीम के नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर उतरे लेकिन तीसरे दिन के पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे चलते बने।

अजिंक्य रहाणे अपने दूसरे दिन के स्कोर 51 रनों में कोई इजाफा नहीं कर सके और नाथन लियोन का शिकार बने। इस विकेट के बाद इस मैच में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले हनुमा विहारी बल्लेबाजी करने उतरे।

विहारी और विराट ने पांचवें विकेट के लिए की बढ़िया साझेदारी

युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपने कप्तान विराट कोहली का बढ़िया साथ दिया और अपनी टीम के स्कोर को लगातार आगे बढ़ाया भारतीय टीम के लिए हनुमा विहारी और विराट कोहली की साझेदारी बढ़ती जा रही थी।

हनुमा विहारी और विराट कोहली ने चौथे पांचवे विकेट के लिए देखते ही देखते साझेदारी को पचास तक पहुंचा दिया। अब लग रहा था मानो दोनों ही बल्लेबाज पूरी तरह से सेट हो चुके हैं।

50 रन की साझेदारी होते ही विहारी को हेजलवुड ने चौंकाने वाली गेंद पर किया आउट

विहारी और विराट के बीच साझेदारी 50 रनों पर पहुंची थी कि भारतीय टीम की पारी का 86वां ओवर जोश हेजलवुड ने किया। इस ओवर की तीसरे गेंद पर जोश हेजलवुड ने विहारी को जबरदस्त गच्चा दिया और विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच करवाया।

भारतीय टीम को 223 रनों के स्कोर पर 5वां झटका हनुमा के रूप में लगा। हनुमा विहारी ने अपनी पारी में 46गेंदों का सामना करते हुए 20 रनों का योगदान दिया। जो हेजलवुड की खतरनाक गेंद पर चौंक गए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND-वीडिया: 85.3 ओवर में जोश हेजलवुड ने हनुमा विहारी के साथ किया कुछ ऐसा पसरा भारतीय ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.