Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 87वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने डाली ऐसी गेंद जिसे देख हंसने लगे विराट कोहली, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज से मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में शुरू हुआ। बॉक्सिंग डे के दिन शुरू हुए इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की है।

भारतीय टीम की मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन सधी हुई शुरुआत

मेलबर्न क्रिकेट मैदान में आज से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 215 रन बनाए। डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार पचासे जड़े तो वहीं कप्तान विराट कोहली अर्धशतक के करीब खड़े हैं।

मयंक अग्रवाल और पुजारा ने जड़े बेहतरीन अर्धशतक

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मैच में दोनों ही रेगुलर सलामी बल्लेबाजों को हटाकर डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 40 रनों की बढ़िया साझेदारी की। हनुमा विहारी तो 8 रन बनाकर चलते बने जिसके बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने 76 रन बनाए तो वहीं पुजारा 68 रन पर नॉट आउट है तो वहीं विराट कोहली 47 रनों पर साथ दे रहे हैं।

स्टार्क की इस अजीब गेंद पर कोहली समेट हर कोई रह गया हैरान

तीसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने जबरदस्त साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक नाबाद 92 रनों की साझेदारी कर दी। इस साझेदारी के दौरान एक बड़ी अजीब गेंद देखने को मिली जिसे देखकर हर कोई लोट-पोट हो गया।

पारी के 87वें ओवर की तीसरी गेंद बड़ी ही अजीब सी रही। मिचेल स्टार्क की ये गेंद विराट कोहली के लिए तो बाउंसर फेंकी जिस पर विराट कोहली के साथ ही विकेटकीपर टिम पेन को भी चकमा देते हुए गेंद सीमारेखा के पार पहुंच गई। इस गेंद पर विराट कोहली के साथ ही मिचेल स्टार्क भी हंसने लगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: 87वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने डाली ऐसी गेंद जिसे देख हंसने लगे विराट कोहली, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.