ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है जहां मैच के तीसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर भारतीय फैंस का खुशी का मौका मुहैया कराया लेकिन विराट कोहली के आउट होने से ये खुशी काफूर हो गई।
विराट कोहली के विकेट के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका
पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बढ़िया बल्लेबाजी को जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक पूरा किया।

शतक बनाने के बाद भी विराट कोहली क्रीज पर मजबूती के साथ जमे हुए थे। लेकिन विराट कोहली 123 रनों का स्कोर बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच थमाकर चलते बने।
विराट कोहली के विकेट पर खड़ा हुआ विवाद
भले ही ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली के रूप में एक बड़ा विकेट मिला लेकिन विराट कोहली के आउट होने से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

जिस कैच पर विराट कोहली को आउट दिया गया वो स्पष्ट कैच के रूप में नजर नहीं आ रहा है। विराट कोहली भारतीय टीम की पारी के 93वें ओवर की आखिरी गेंद पर पेट कमिंस का शिकार बने।
थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को दिया कैच आउट करार
विराट कोहली ने 257 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन जिस पेट कमिंस की गेंद पर वो आउट हुए वो पीटर हैंड्सकॉम्ब ठीक से कैच नहीं कर पाए थे। इस पर थर्ड अंपायर ने कई बार रिप्ले देखने के बाद विराट कोहली को आउट करार दे दिया।
Doesn't get much closer than that! Kohli has to go… #CloseMatters #AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/v6luCLWez1
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
रिप्ले में ये स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा है कि तीसरी स्लिप में खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सफाई से कैच पकड़ा या नहीं। लेकिन अंत में थर्ड अंपायर ने कोहली को आउट करार दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- : 92.6 ओवर में अंपायर ने भी की बेईमानी, नॉट आउट विराट को दिया गया आउट, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.