Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- 98.3 ओवर में मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड के लिए डाली ऐसी गेंद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में फ़ैल गया सन्नाटा

Smith, Warner to be weak after not being Australia: Shami

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम के पहली पारी में 250 रनों के स्कोर के जवाब में अपनी पहली पारी में 235 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। और भारत ने 15 रनों की बड़ी महत्वपूर्ण बढ़त बनायी।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों के स्कोर पर सिमटी, 15 रनों की मिली अहम बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 191 रनों पर 7 विकेट के नुकसान से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ट्रेविस हेड से ऑस्ट्रेलिया की टीम को कुछ उम्मीदें थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे दिन पहला झटका जल्द ही लगा जब मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया को अपने 204 रनों के स्कोर पर 8वां झटका लगा।

भारत की पहली पारी के स्कोर की तरफ बढ़ रही कंगारू टीम पर शमी ने लगाया ब्रेक

इसके बाद ट्रेविस हेड और नाथन लियोन के बीच बढ़िया साझेदारी देखी गई। इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी जब अपना रूप दिखा रही थी और तेजी के साथ भारतीय पारी के 250 रनों के स्कोर की तरफ बढ़ रही थी।

Shami not connected to the Bengal team yet due to family reasons

लेकिन तभी ऑस्ट्रेलिया की पारी का 99वां ओवर लेकर मोहम्मद शमी गेंदबाजी के लिए आए। तीसरे दिन के खेल में ये मोहम्मद शमी का पहला ओवर था जिन पर इस जोड़ी को तोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

मोहम्मद शमी ने क्रीज पर जमे बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर दी बड़ी सफलता

मोहम्मद शमी ने इस ओवर में छक्का खाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे दिन से ही सेट बल्लेबाज ट्रेविस हेड को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराते हुए 72 रनों के निजी स्कोर पर पैवेलियन भेजा। ट्रेविस हेड ने 167 गेंदों में 6 चौकेों की मदद से 72 रनों की पारी खेली।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND- 98.3 ओवर में मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड के लिए डाली ऐसी गेंद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में फ़ैल गया सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.