Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- REPORT: मिचेल मार्श का सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलना नहीं है तय

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में रविवार को खत्म हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 137 रनों से हरा दिया और अब सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-2 से पीछे हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने हार के बाद चौथे मैच के लिए बुलाया मर्नस लेबुस्चेंज को

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 146 रनों के अंतर से जीतकर एडिलेड में मिली 31 रनों की हार के बाद सीरीज में बराबरी की लेकिन यहां मेलबर्न टेस्ट की हार ने उन्हें सीरीज में पछाड़ दिया है।

तीसरे टेस्ट मैच को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने अपनी टीम में युवा बल्लेबाज मर्नस लेबुस्चेंज को 3 जनवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में बुलाया है।

मिचेल मार्श का सिडनी टेस्ट मैच में बाहर होना तय

युवा बल्लेबाज मर्नस लेबुस्चेंज को पिछले ही दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ मौका दिया।  जहां वो वैसे तो कोई खास नहीं कर सके। लेकिन उन्हें फिर से टीम में बुलाया है।

ऐसे में अब माना जा रहा है कि क्वींसलैंड के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह पर तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किए गए ऑलराउंडर मिचेल मार्श का बाहर निकलना तय है।

रिपोर्ट- मिचेल मार्श चौथे टेस्ट मैच में नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

मिचेल मार्श के पास मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बड़ा मौका तो था, लेकिन मिचेल मार्श ना तो गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी में कोई खास योगदान दे सके। ऐसे में मिचेल मार्श पर अब शायद ही टीम मैनेजमेंट भरोसा करेगी।

मिचेल मार्श को सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में बाहर करने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई बयान तो नहीं आया है लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो मिचेल मार्श को चौथे टेस्ट मैच में बाहर करने की बात हो रही है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- REPORT: मिचेल मार्श का सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलना नहीं है तय appeared first on SportzWiki Hindi.