मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी है. दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना नुकसान के 8 रन बना लिए है.
मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच पर बने आंकड़ो पर :
1. चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 17वां शतक लगाया.
2. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया.

3. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया.
4. नाथन लियोन ने आज अंजिक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में 9 बार आउट किया है. नाथन लियोन ने अजिंक्य रहाणे को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है.
5. जनवरी 2017 से सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले पर चेतेश्वर पुजारा पहले स्थान पर आ गये है. वह जनवरी 2017 से कुल 4643 गेंद खेल चुके है.

6. साल 2018 के टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली 1138 रन बना चुके है. वह एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले पर तीसरे स्थान पर आ गये है. साल 2008 में ग्रीम स्मिथ ने 1212 रन बनाये थे. वहीं साल 1976 में विवियन रिचर्ड्स ने 1176 रन बनाये थे.
7. किसी भारतीय द्वारा मेलबर्न में तीसरा सबसे स्लो शतक पुजारा ने बना है. पुजारा ने अपना शतक 280 गेंद पर बनाया. उनसे पहले रवि शास्त्री ने 1992 में 307 गेंद पर व सुनील गावस्कर ने 1985 में 386 गेंद पर शतक बनाया था.
8. विराट कोहली इस कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 2098 रन बना चुके है. वह किसी कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : STATS : मैच के दूसरे दिन बने 8 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.