Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह राहुल नहीं इस खिलाड़ी से पारी की शुरुआत करने की दी सलाह

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वो इन दिनों टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ वार्मअप मैच खेल रही हैं। इस वार्मअप मैच के जरिए भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की तैयारी में लगी है लेकिन उससे ठीक पहले भारत को शुक्रवार के दिन पृथ्वी शॉ को चोट के कारण खोना पड़ा।

पृथ्वी शॉ की चोट के बाद हर किसी को हो रहा है दुख

पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ कैच लेने के दौरान टखने में चोट लग गई जिसके बाद उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए एडिलेड ओवल में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है।

युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना एक बड़ा सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे थे साथ ही उनसे भारतीय क्रिकेट फैंस को भी खासी उम्मीदें थी लेकिन उनकी चोट ने हर किसी के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

भारतीय फैंस के साथ ही इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भी जतायी निराशा

अब पृथ्वी शॉ पहला टेस्ट मैच तो नहींं खेलेंगे तो साथ ही आगे के लिए भी संभावना नहीं जता सकते। पृथ्वी शॉ की चोट ने भारतीय फैंस और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को निराश कर दिया है।

तो साथ ही साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर निराशा जाहिर की। माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर तो दुख जताया ही है साथ ही उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रोहित शर्मा को मौका देने की बात कही है।

माइकल वॉन पृथ्वी के रिप्लेस के तौर पर चाहते हैं रोहित शर्मा

माइकल वॉन ने अपने ट्वीट में लिखा कि “ये शर्मनाक होगा कि पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेलने को मिले। ये बहुत शानदार युवा प्रतिभा हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर इनकी जगह पर टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा को रिप्लेस करना चाहूंगा।वो टेस्ट क्रिकेट में अब तक इतने अच्छे नहीं रहे हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह राहुल नहीं इस खिलाड़ी से पारी की शुरुआत करने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.