भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचो की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जायेगा. भारतीय टीम अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. ऐसे में इस बार स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजी रही बेअसर

6 दिसम्बर से शुरू हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला. ऑस्ट्रेलिया ने इस अभ्यास मैच के लिए अपनी निचले दर्जे की टीम उतारी, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल होने वाला कोई भी खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है.

हालाँकि टेस्ट सीरीज में ही भारत की कलई तब खुल गयी, जब ऑस्ट्रेलिया की इस निचले दर्जे की टीम ने भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने पहली पारी में 151.1 ओवर खेल 544 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाजों ने 114 रनों की साझेदारी कर भारतीय कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी के लिए मजबूर कर दिया, तो विकेटकीपर हैरी नील्सन ने शानदार शतक लगाकर भारत को इस अभ्यास मैच में काफी पीछे धकेल दिया. अंत में आरोन हार्डी ने भी 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

दूसरी पारी में मुरली विजय ने मजबूत किया भारत का पक्ष
भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी पहले पारी में कुछ खास नहीं रही. पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी जरुर खेली, लेकिन फील्डिंग के दौरान वो चोटिल हो गये और भारतीय टीम दबाव में आ गयी. पहली पारी में भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे ने अर्द्धशतक जरुर लगाया, लेकिन पूरी टीम मात्र 358 रनों पर सिर्फ 92 ओवर खेल आल आउट हो गयी.

दूसरी पारी में चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह 109 दिनों के लम्बे अंतराल के बाद मुरली विजय बल्लेबाजी के लिए उतरे. मुरली ने इस मिले मौके का भरपुर फायदा उठाया और दूसरी पारी में मात्र 132 गेंदों में 129 रन बना डाले. मुरली विजय ने अपने इस पारी के दौरान 16 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.
11 महीने बाद टेस्ट खेलने उतरे रोहित ने दिखाया लय
भारत के सिमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा माने जाने वाले रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 13 से 17 जनवरी 2018 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. अफ्रीका सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा था, जिसके बाद तमाम आलोचना के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर टेस्ट टीम में जगह दी.

दोबारा टेस्ट में जगह मिलने के बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए 11 महीने बाद मैदान पर उतरे और 7 वें नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 72.73 के स्ट्राइक रेट से 40 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के भी लगाये.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका ये प्रदर्शन उनको पहले टेस्ट में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त है. रोहित शर्मा के प्रशंसको को एक बार फिर काफी लम्बे समय बाद उन्हें टेस्ट टीम में खेलते देखना काफी दिलचस्प होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: अभ्यास मैच में ही रोहित शर्मा ने किया ये कारनामा, एडिलेड टेस्ट में विराट को देनी ही होगी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.