ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवर में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ होने वाली इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में वैसे तो पिच तेज गेंदबाजों के मददगार मिलेंगी।
एडिलेड की पिच पर क्यूरेटर ने छोड़ी घास, तेज गेंदबाज हुए खुश
तो वहीं एडिलेड में होने वाले इस टेस्ट मैच में से पहले एडिलेड के क्यूरेटर डेनियल हफ ने साफ कर दिया है कि ये पिच बी तेज गेंदबाजों को मददगार होगी। उन्होंने पिच पर कुछ घास छोड़ी है जो तेज गेंदबाजों के लिए तो खुश करने वाली है।

अब बात करें इस पिच पर स्पिनर की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तो अपने प्रमुख स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के साथ ही जाएगी। जो इस टीम में फिरकी के फरकार हैं लेकिन भारतीय टीम में दौरे पर 3 स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया है।
अब भारत किस स्पिन गेंदबाज को देगी मौका- जडेजा…, अश्विन… या कुलदीप…
भारत की स्पिन ब्रिगेड में रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा के साथ ही युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है। अब भारतीय टीम मैनेजमेंट इन 3 गेंदबाजों में से किसी एक को ही चुनेगी लेकिन सवाल है कि किसे स्पिनर के तौर पर टीम में जगह मिलेगी।

भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी एक स्पिन गेंदबाज को शामिल करने के लिए कुछ सोच-विचार तो करना होगा लेकिन आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
कुलदीप यादव को इस कारण से अश्विन-जडेजा पर तरजीह देना हो सकता है सही
भारतीय टीम अपने नंबर वन स्पिनर आर अश्विन के साथ जाएगी या फिर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा के साथ? ये एक बड़ी दुविधा होगी।

लेकिन इन सबके बीच भारत के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ ऐसी कुछ पॉजिटिव चीजें हैं जिससे उन्हें अश्विन और जडेजा पर तरजीह देना ज्यादा सही हो सकता है।
कुलदीप यादव ने टी-20 सीरीज में कंगारू बल्लेबाजों को किया था परेशान
ऐसा नहीं है कि भारतीय थिंक टैंक कुलदीप यादव के नाम पर विचार नहीं करेगा। क्योंकि कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर कुलदीप ने टी-20 में बल्लेबाजों को बांधकर रखा था।

कुलदीप यादव की गेंदों पर टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान होते देखा गया है। तो वहीं एक और बात जो कुलदीप के साथ है वो है कि इस गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने ज्यादा नहीं देखा है तो मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ऐसे कुलदीप यादव को इतवनी आसानी से नजरअंदाज तो नहीं किया जाएगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND : एडिलेड में इस कारण से कुलदीप यादव को अश्विन-जडेजा पर तरजीह देना होगा सही appeared first on SportzWiki Hindi.