Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: इशांत शर्मा और रविन्द्र जडेजा के बीच हुई लड़ाई स्टम्प माइक में हुई रिकॉर्ड, एक दूसरे को ये गंदी बाते बोलते नजर आये दोनों

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पर्थ के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम से करारी हार मिली है। भारतीय टीम ये दूसरा मैच 146 रनों के साथ बुरी तरह हारी हैं। इसी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया स्कोर इस सीरीज में 1-1 हो गया हैं। जहां भारतीय टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन लंच से पहले ही 140 रनों पर सिमट गई।

तो वहीं विरोधी टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली हैं। लेकिन इस समय भारतीय टीम में कुछ भी सही नहीं चल रहा हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ गर्म मिजाज में बातचीत करते हुए देखा गया हैं।

इतना ही नहीं ये दोनों खिलाड़ी अपनी बातचीत के दौरान एक दूसरे को उंगलियां भी दिखाते हुए नज़र आये। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को कुलदीप यादव व मुहम्मद शमी ने अलग -अलग किया।

हालांकि इसके बाद बीसीसीआइ ने कहा कि, “दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या टकराव नहीं है। दोनों एक-दूसरे से सिर्फ बातें कर रहे थे। “

हालाँकि अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई की असल वजह सामने आ गयी हैं।

चैनल-7 के कैमरे में कैद हुई लड़ाई


चैनल-7 के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, “जडेजा ने इशांत शर्मा से कुछ कहा जोकि माइक्रोफोन में कैद हो गया। जिसके तुरंत बाद इशांत ने कहा कि मुझे हाथ मत दिखाया कर। अगर तुम्हें कुछ चाहिए तो इधर आकर बोल दे। बस इसके बाद जडेजा ने ड्रेसिंग रूम की तरफ हाथ दिखाते हुए कहा कि मैं इधर तक आ गया। जिसके बाद दोनों सबके सामने भीड़ गये।

इसके बाद इशांत ने कहा कि मुझे हाथ मत दिखाना। मेरे को अपना गुस्सा मत दिखाया कर। तेरी गां@@ में डाल दूंगा तेरा गुस्सा, समझा।

इसके बाद जडेजा ने कहा कि —- तू क्यों बोल रहा है इतना?

बता दें इसके बाद ही भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी कुलदीप यादव ने आकर दोनों लोगों को अलग -अलग कर दिया। लेकिन इसके बाद भी ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आये और इशांत ने कहा कि मेरे से बोला मत, फालतू बकवास मत किया कर।

हिंदी में बातचीत नहीं आयी समझ


आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा के बीच हिंदी में हुई बातचीत समझ में तो नहीं आया। लेकिन उन्होंने कहा कि,

“मुझे कुछ समझ तो नहीं आया क्योंकि इसमें हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया हैं। लेकिन हां, इस वीडियो को देखने के बाद यह जरूर साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि कुछ चल रहा है। दोनों लोग कई बार एक-दूसरे को अंगुली दिखाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो से पता चल रहा है कि टीम के अंदर खिलाडि़यों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है।”

जडेजा को नहीं खिलने पर हुआ विवाद


टीम इंडिया ने अश्विन के चोटिल होने और पिच पर दरारें होने के बावजूद भी स्पिनर जडेजा को नहीं खिलाने का फैसला लिया था। जिसके बाद आस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने एक भी स्पिनर न खिलने पर टीम इंडिया का मजाक भी बनाया था।

इतना ही नहीं मोहम्मद शमी ने भी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि टीम इंडिया को इस मैच में एक स्पिनर की कमी खली। बता दें आस्ट्रेलिया के स्पिनर लियोन ने पहली पारी के दौरान पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम किये थे।

चौथे दिन के मैच के बाद शमी ने कहा था कि ये फैसला टीम प्रबंधन का हैं और हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते। दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद जब सारे भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो जडेजा ने भी इशांत से हाथ मिलाया, लेकिन इशांत ने उनकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। गर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post AUSvsIND: इशांत शर्मा और रविन्द्र जडेजा के बीच हुई लड़ाई स्टम्प माइक में हुई रिकॉर्ड, एक दूसरे को ये गंदी बाते बोलते नजर आये दोनों appeared first on SportzWiki Hindi.