Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पर्थ में भारत को करना पड़ा था हार का सामना, अब आईसीसी ने जारी की पिच रिपोर्ट कही ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच पर्थ की पिच पर खेला गया था. इस मैच में पिच पर काफी ज्यादा अनियमित उछाल था, जिस वजह से बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना  पड़ रहा था. वहीं अब आईसीसी ने पिच की रिपोर्ट जारी कर दी है. आईसीसी ने इस पिच को सिर्फ औसत रेटिंग दी है. आप को बता दें  कि इस पिच पर फिंच अपनी ऊँगली चोटिल कर बैठे थे.

खिलाड़ी हो रहे थे परेशान 

पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक खेले गए मैच में पहले दिन से आखिरी दिन तक असमान उछाल देखने को मिली थी. इसमें तकरीबन हर बल्लेबाज के शरीर पर गेंद लगी थी. ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच तो उंगली में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट भी हुए थे, हालांकि बाद में वे दूसरे दिन बैटिंग करने के लिए उतरे थे. ऑस्ट्रेलिया के ही ओपनर मार्कस हैरिस की हेलमेट पर गेंद लगी थी.

पिच की रिपोर्ट जारी की गई 

मैच रेफरी श्रीलंका के रंजन मदुगले ने इस पिच के बारे में आईसीसी को अपनी रेटिंग भेज दी है. उन्होंने इसे औसत रेटिंग दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट की खबर के मुताबिक यह पता चला है कि मैच रेफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की नई स्टेडियम की पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है. यह टेस्ट मैदान के लिए सबसे कम अंक के साथ पास होना है.

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्थ पर दिया फैसला संभवत: असमान उछाल के कारण आया है, जिसमें दो बार बल्लेबाजों को चोट लगी. वेबसाइट में दावा किया गया कि पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले एडिलेड ओवल की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिली है.आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में मैदान और पिच की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से कम और खराब रेटिंग देना शुरू किया है.

Perth Test: India lose 2 wickets for tea

मदुगले ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2017 में मेलबर्न में खेले गए ड्रॉ मैच के बाद पिच को ‘खराब’ रेटिंग दी थी. इस मैदान पर पिछले चार बॉक्सिंग डे टेस्ट में से दो ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

 

The post AUSvsIND: पर्थ में भारत को करना पड़ा था हार का सामना, अब आईसीसी ने जारी की पिच रिपोर्ट कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.