Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, उतारी अब तक की सबसे मजबूत टीम

भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन घोषित हो गयी है। सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम को करारी हार मिली थी। उस मैच में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कंगारू बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। अब पर्थ में होने वाले दूसरे मैच में कंगारू टीम वापसी करना चाहेगी।

टीम में नहीं किया कोई बदलाव

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही दूसरे मैच में भी उतरेगी। एडिलेड में उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरफ फ्लॉप रहा था लेकिन मैनेजमेंट ने एक बार फिर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

आरोन फिंच सलामी बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाजी नहीं खेल पा रहे थे। ऐसे में उस्मान ख्वाजा को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला कसता है। ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्गज भी फिंच को मिडिल ऑर्डर में खिलने की बात कर चुके हैं।

मिचेल मार्श को फिर मौका नहीं

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने उपकप्तान मिचेल मार्श को एक बार फिर मौका नहीं दिया है। मार्श को पहले मैच में भी बाहर बैठना पड़ा था।पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में मार्श को इस मैच में मौका मिलने की बात हो रही थी।

मार्श के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भी दूसरे मैच में मौका नहीं मिला। सिडल ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोनों मैचों में टीम में मौका नहीं मिला है।

भारत ने 13 खिलाड़ी किए घोषित

ऑस्ट्रेलिया ने जहां प्लेइंग इलेवन घोषित की है वहीं भारतीय टीम ने 13 खिलाड़ियों की घोषणा की है। भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन चोट की वजह से दूसरे मैच से बाहर हो गये हैं।

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:

आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कोम्ब, ट्रैविस हेड, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, उतारी अब तक की सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.