Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने विराट कोहली को दी खुली चुनौती, बताया भारतीय कप्तान को रोकने का तरीका

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने में अब केवल 3 दिन ही रह गए हैं। 3 दिन के बाद पूरे क्रिकेट जगत की नजरें ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज पर रहेगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयार हैं।

विराट कोहली को लेकर कंगारू कप्तान टिम पेन ने कही ये बात

भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज का फेवरेट माना जा रहा है। ना केवल भारतीय पूर्व दिग्गज बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट भी भारतीय टीम को ही सीरीज का दावेदार मान रहे हैं। ऐसे में दबाव पूरी तरह से मेजबान कंगारू टीम पर है।

ऑस्ट्रेलिया को भले ही इस सीरीज में कमजोर माना जो रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन का रूख यहां पर पूरी तरह से स्पष्ट है कि उनकी टीम में भारतीय बल्लेबाजों को खासकर विराट कोहली को परेशान करने की क्षमता है।

हमारे गेंदबाजों को कोहली के सामने करना होगा अपने कौशल के अनुरूप प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि “मुझे लगता है कि अगर हमारा गेंदबाजी विभाग इस टेस्ट सीरीज में अपने कौशल के अनुरूप प्रदर्शन करता है तो उन्हें(विराट कोहली) परेशान कर पाएंगे।”

बल्लेबाजों को लेकर टिम पेन ने कहा कि  “कभी-कभी जब हम काफी भावुक हो जाते हैं तो हम अपनी राह से थोड़ा भटक जाते हैं लेकिन मुझे यकिन है कि एक ऐसा समय भी आएगा जब वो तूफानी गेंदबाजी कर रहे होंगे। लेकिन हमें अपना धेर्य बरकरार रखना है। जिससे कि हम अपने कौशल के अनुरूप काम कर सके।”

अगर जरूरत पड़ी को विराट कोहली के खिलाफ बोलेंगे हम

विराट कोहली को टारगेट करने को लेकर टिम पेन का कहना है कि “मैंने जो देखा है उससे तो लगता है कि वो ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें इस तरह की चीजें पसंद हैं।”

अगर ऐसा समय आया कि हमें कुछ बोलने की जरूरत है तो मुझे लगता है कि हमें उन्हें कुछ कहना होगा। मुझे यकिन है कि हम ऐसा करेंगे। अगर हम उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर रहे होंगे तो मुझे नहीं लगता कि हमें उन्हें कुछ बोलने की जरूरत है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने विराट कोहली को दी खुली चुनौती, बताया भारतीय कप्तान को रोकने का तरीका appeared first on SportzWiki Hindi.