Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में ही केएल राहुल से हुई ये बड़ी गलती दिखा सकती है उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए अपनी स्थिति को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया।

दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों से थी अच्छी शुरुआत की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पर्थ टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर अपने स्कोर को 277 रनों तक पहुंचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दिन की शुरुआत को देखते हुए एक चुनौतीपूर्ण स्कोर की उम्मीद लेकर मैदान में उतरी। दूसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों से एक अच्छी आस थी कि वो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को जल्द ही निपटा ले।

केएल राहुल ने विकेट लेने का बड़ा मौका गंवाया

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जीतने वाली भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उतरी तो कंगारू बल्लेबाज टिम पेन और पेट कमिंस के विकेट पर नजरें थी।

दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी तो की लेकिन विकेट हासिल नहीं कर सके। आखिर दूसरे दिन के खेल में ईशांत शर्मा के ओवर में पारी भारतीय टीम को एक बढ़िया मौका मिला लेकिन वो उन्होंने खो दिया।

केएल राहुल को मिला था रन आउट करने का बड़ा मौका

दूसरे दिन के खेल में कंगारू पारी के 96वें ओवर में पेट कमिंस ने ईशांत की गेंद को शॉर्ट एक्ट्रा कवर में हल्के हाथों से खेलकर एक रन चुराने की कोशिश की। वहां खड़े केएल राहुल के लिए रन आउट करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन केएल राहुल इस गेंद को ठीक तरीके से नहीं पकड़ सके।

इस तरह के केएल राहुल ने रन आउट करने का बढ़िया मौका हाथ से गंवा दिया। अगर ये रन आउट हो जाता तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज निचले क्रम के बल्लेबाजों को 300 रनों के अंदर निपटा देते।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में ही केएल राहुल से हुई ये बड़ी गलती दिखा सकती है उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.