ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में बुधवार से शुरू हुआ। इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कर्नाटक के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका दिया और मयंक अग्रवाल अपने डेब्यू पर ही छा गए।
मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू पर दिखाया दम
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस तीसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने डेब्यू पर ही 76 रनों की खास पारी खेली। इस पारी ने मयंक अग्रवाल में भविष्य की उम्मीदें भी जगा दी हैं।

केएल राहुल और मुरली विजय दो शानदार बल्लेबाज को नजरअंदाज करते हुए मयंक अग्रवाल को मौका दिया जिसको उन्होंने बेहतरीन तरीके से भुनाया और अपने आपको साबित कर दिया।
डेब्यू करने से पहले दिन मयंक अग्रवाल टीम में जगह मिलने पर हुए थे खुश
मैच में शानदार पारी खेलने से पहले अपने डेब्यू के बारे में जानने के बाद मंगलवार को मयंक अग्रवाल ने क्रिकबज को अपने इंटरव्यू में कई बातों को रखा।

मयंक अग्रवाल ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि
“मेरा परिवार बहुत खुश था। मैं भी बहुत खुश था जब मुझे ये खबर मिली। मैं अपने कमरे में था, मैंने अपने परिवार वालों के साथ बात की। वो सभी बहुत ही खुश थे। ये हमारे लिए एक खास पल है और वास्तव में बहुत खुश हूं कि हम इसे साझा कर सकते हैं। मैंने अपने मम्मी, पापा, दादा, दारी, मेरी पत्नी, बड़े भाई, भाभी से बात की। वे सभी बहुत उत्साहित थे।”
ये हैं एक बहुत बड़ा मौका
“मैं भारत-ए के साथ बहुत से मैच खेला। मुझे खुशी हो रही है कि हम ऐसा कर रहे हैं। अलग-अलग परिस्थितियोंं में खेलने में इससे हमें मदद मिलती है। ये आपके दिमाग पर एक तरह से कब्जा रखता है। ये अगले दिन मैच को जीतने की तरह है। एक पेशेवर रूप से हमें इसके लिए तैयार किया जाता है। “

“जाहिर तौर पर मैं झूठ बोलूंगा कि मैंने इस बारे में नहीं सोचा था लेकिन हां मेरे पास इससे बाहर होने के लिए मेरे अपने तरीके हैं और अंत में, जो होना है वो होगा, है नां? मैने कहा है कि पहले मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा था या इसके बारे में कुछ भी बदलने वाला नहीं है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- डेब्यू की खबर मिलते ही मयंक अग्रवाल की ऐसी रही थी प्रतिक्रिया, सुनकर हो जायेंगे भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.