ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी में 326 रनों के जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 283 रनों के स्कोर पर आउट हो गई है। और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम की पहली पारी 283 के स्कोर पर आउट, कंगारू टीम को 43 रनों की बढ़त
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के स्कोर 172 रनों पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और रहाणे से काफी उम्मीदें थी लेकिन रहाणे 51 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए।

इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मैच में बनाए रखा।
ऋषभ पंत ने भारत के लिए खेली 36 रनों की बहुत उपयोगी पारी
विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 123 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को एक के बाद एक लगातार दो झटके और लगे और स्कोर 254 रनों के स्कोर पर 8 विकेट हो गया।

यहां एक सिरे पर जमे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर उम्मीदें जा टिकी। ऋषभ पंत ने नवें विकेट के लिए उमेश यादव के साथ एक उपयोगी साझेदारी कर भारत के विकेट गिरने के सिलसिले को रोका।
ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान नाथन लियोन को जड़ा ये लंबा छक्का
ऋषभ पंत और उमेश यादव ने नवें विकेट के लिए 25 रनों की बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदारी की। पंत ने इस दौरान नाथन लियोन की गेंद पर एक बड़ा लंबा छक्का जड़ा।
That was HUGE from Pant!
Live coverage here: https://t.co/mzWOwmJytC #AUSvIND pic.twitter.com/99Pxf5kwKF
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
ऋषभ पंत ने पिछले मैच में भी नाथन लियोन को जमकर टारगेट किया था। पंत ने इस पारी में 36 रनों की बहुत ही उपयोगी पारी खेली जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- वीडियो: ऋषभ पंत ने एक बार फिर किया नाथन लियोन को टारगेट, जड़ा ऐसा गगनचुंबी छक्का, ऑस्ट्रेलियाई खेमा हुआ परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.