Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: पहले दिन भारत की शानदार वापसी लेकिन जमकर ट्रोल हुआ यह भारतीय खिलाड़ी

भारतीय के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। टीम के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 112 जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए थे।

मध्यक्रम फिर नहीं टिका

सलामी बल्लेबाजों के द्वारा शानदार शुरुआत मिलने के बाद उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बना लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये उस्मान ख्वाजा और पांचवें नंबर पर आये पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कुछ खास नहीं कर पाए।

पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी वापसी की। पार्ट टाइम गेंदबाज हनुमा विहारी ने मार्कस हैरिस और शॉन मार्श जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पन्त

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने आज एक बार फिर अपने विकेटकीपिंग से निराश किया। विकेट के पीछे से लगातार बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे पन्त ने शॉन मार्श का आसान कैच गिरा दिया। इसके बाद मार्श ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन जल्द ही विहारी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

रविचंद्रन अश्विन की जगह इस मैच में टीम ने उमेश यादव को शामिल लिया गया जबकि भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा को मौका नहीं मिला। इस वजह से कप्तान विराट और और टीम मैनेजमेंट का भी मजाक उड़ा।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: पहले दिन भारत की शानदार वापसी लेकिन जमकर ट्रोल हुआ यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.