ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार मैचौं की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू पर खासा प्रभावित किया।
मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में ही दिखाया अपना जलवा
कर्नाटक के युवा प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मेलबर्न टेस्ट मैच में अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल के स्थान पर डेब्यू करने का मौका मिला। जिसे मयंक ने बेहतरीन तरीके से भुनाया और 76 रनों की पारी खेली।

मयंक अग्रवाल ने अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों को बहुत ही हिम्मत के साथ सामना किया। खासकर मयंक अग्रवाल ने कंगारू स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन की गेंदों पर चढ़कर खेले।
माइकल क्लार्क ने मयंक अग्रवाल की तारीफ के पढ़े कसीदें
मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क बड़े ही मुरिद हो गए हैं। माइकल क्लार्क ने सोनी नेटवर्क के साथ पोस्ट मैच शो में कहा कि
“जिस तरह से उन्होंने(मयंक) नाथन लियोन का सामना किया। एक खिलाड़ी जो डेब्यू कर रहा है और उन्होंने 76 रनों का स्कोर बनाया वो वाकई में अविश्वसनीय है।”

उन्होंने आगे कहा, कि
“नाथन लियोन के खिलाफ उनका इरादा अलग था। मुझे वास्तव में लगता है कि उन्होंने दूसरे भारतीय बल्लेबाजों को नाथन लियोन पर दबाव बनाने का तरीका दिखाया है।”
नाथन लियोन का सामना करना मयंक ने दूसरे बल्लेबाजों को दी सीख
क्लार्क ने आगे कहा कि
“उन्होंने नाथन लियोन की गेंदों पर विकेट के चारों तरफ शॉल खेले जहां पर नाथन ज्यादा गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जिस तरह से उन्होंने पहले दो टेस्ट में गेंदबाजी की उसे देखते हुए मयंक का इरादा उनके खिलाफ विकेट के दोनों तरफ स्कोरिंग करना रहा।”

क्लार्क ने आगे कहा, कि
“मुझे ये तरीका पसंद आया है कि उन्होंने भारतीय टीम में जाने का अधिकार हासिल किया और ये केवल दिखाता है कि भारत बार-बार क्लास बल्लेबाजों का उत्पादन कैसे करता है। आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है,जो दरवाजों को खटखटाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर भागते हो और फिर उन्होंने दिखाया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छे हो सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- माइकल क्लार्क हुए मयंक अग्रवाल के फैन, कहा भारतीय बल्लेबाजों को लेनी चाहिए उससे ये सीख appeared first on SportzWiki Hindi.