Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, पर्थ की पिच देख विराट कोहली ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जागा. ऐसे में टीम के कप्तान विराट कोहली पर्थ की पिच पर घास को देखकर बेहद खुश हैं. रिपोर्ट के अनुसार कोहली को आशा है कि पिच की घास को हटाया नहीं जाएगा और यह टीम के तेज गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होगी.

पर्थ की पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होगी

कोहली ने कहा,

‘हमने पिच देखी और उसमें काफी घास है. इस पिच पर एडिलेड ओवल मैदान से अधिक घास है और मैं इससे खुश हूं. यह पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होगी और ऐसे में हम सकारात्मक मानसिकता के साथ दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे.’

20 विकेट लेने से ही जीत होगी पक्की

उन्होंने कहा, ‘

किसी भी टेस्ट मैच में आप तभी जीत की दावेदारी को प्रबल कर सकते हैं, जब आप 20 विकेट हासिल कर लें. आप चाहें 500 या 600 रन बनाए, उसका कोई फायदा नहीं है अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अगर गेंदबाज 20 विकेट लेने में सक्षम हैं, तो 300 रनों का स्कोर भी काफी होता है. मैं खुश हूं कि हमारे पास ऐसे अच्छे गेंदबाज हैं, जिनमें 20 विकेट लेने का जुनून है.’

पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया तेज़ गेंदबाज़ों से ज्यादा विकेट चटकाए थे

आपको बता दें कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया तेज़ गेंदबाज़ों से ज्यादा विकेट चटकाए थे. पहले टेस्ट मे भारत के पेसर्स ने 23.8 के औसत से 14 विकेट लिए थे, तो वहीं मेजबान टीम के लिए पहले टेस्ट में स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस की तेज तिकड़ी ने 27.45 के औसत से सिर्फ 11 विकेट लिए थे.

यही वजह है कि इस हरी घास भरी पिच को देखकर भी कप्तान कोहली खुश हो रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम को ये संदेश भी दे रहे हैं कि हमारे तेज़ गेंदबाज़ों में कम स्कोर को बचाते हुए 20 विकेट लेने की काबिलियत है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी, पर्थ की पिच देख विराट कोहली ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.