Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: टीम में चयन होते ही मयंक अग्रवाल ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलिया में बनाया जा सकता है आसानी से रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास मैच में चोटिल हुए भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर से कर दिया गया हैं।

बता दें इस बल्लेबाज की जगह अब मेजबान टीम के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में अब कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे मयंक अग्रवाल को जगह दी गयी हैं।

मयंक अग्रवाल अपने चयन को लेकर काफी ज्यादा खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने विदेशी जमीन पर खेलने की रणनीति भी तैयार कर ली है।

अनुशासन हैं सबसे ज्यादा अहम


मयंक अग्रवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए इन्होने बताया कि ,

“ऑस्ट्रेलिया का दौरा करते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अनुशासन हैं। वहां जाएं और निडर रहें, गणनात्मक रहें। चार-पांच दिन तैयारी काफी है। हम इस समय काफी ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं और इस समय यह सीरीज के बीचों बीच में हैं।”

इतना ही नहीं इन्होंने आगे बातचीत करते हुए ये भी बताया कि “इंडिया ने ऑफ सीजन में भी काफी मैच खेले हैं। मैं पहले से ही भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को शुरुआत से फॉलो कर रहा हूँ।”

मयंक चयन से बेहद खुश हैं


मयंक को जब टेस्ट स्क्वाड में चयन की खबर मिली तब वो उस दौरान रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए मैच खेल रहे थे। उन्होंने आगे बातचीत करते हुए बताया कि,

“मैं अपने चयन से बहुत ज्यादा खुश हूँ। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की यह एक अच्छी सीरीज चल रही हैं। भारत की तरफ से खेलना हर खिलाड़ी का सबसे बड़ा सपना होता हैं। मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा था और मेरा पूरा ध्यान सिर्फ मैच पर था।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि ,

“जैसे चीजें आती जा रही है, मैं उन्हें स्वीकार कर रहा हूं। जब मैं कर्नाटक के लिए खेल रहा था तो मेरा लक्ष्य अपने राज्य के लिए जीतना था। अब जबकि मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेलना जा रहा हूं, तो मेरा लक्ष्य देश के लिए अच्छा करने का है।”

26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए होंगे रवाना


भारतीय इंडिया का ये नया खिलाड़ी टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ 26 दिसंबर को होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। बता दें, कि भारत अभी ऑस्ट्रेलिया के साथ 1 -1 की बराबरी पर चल रहा हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: टीम में चयन होते ही मयंक अग्रवाल ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलिया में बनाया जा सकता है आसानी से रन appeared first on SportzWiki Hindi.