Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : शेन वॉटसन ने सभी को हैरान करते हुए इस टीम को बताया सीरीज जीतने का दावेदार

ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर एक टेस्ट टीम भारत का सामना करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही अपने घर में भारतीय टीम पर इस बार दावेदार नहीं माना जा रहा है।ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस बार अब तक की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में कई पूर्व क्रिकेटर मान रहे हैं कमजोर

इस टीम में भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में  स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दो दिग्गज बल्लेबाज नहीं खेल रहे हैं जो बॉल टेंपरिंग कांड के कारण 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस बार टेस्ट सीरीज में दावेदार नहीं माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को कमजोर मामने वालो में ना केवल भारतीय पूर्व क्रिकेटर बल्कि कंगारू पूर्व क्रिकेटर भी यहीं मान रहे हैं।

शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बताया घरेलू एडवांटेज

लेकिन इन सबके ठीक विपरित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन अभी भी ऑस्ट्रेलिया को ही फेवरेट मानते हैं। शेन वॉटसन के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलेगा।

शेन वॉटसन ने इंडिया टूडे से कहा कि यहां पर ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा घरेलू एडवांटेज होगा। वो ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा हारे नहीं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में जीतना अब तक का सबसे बड़ा मौका है लेकिन अभी भी इस टीम के पास सक्षम होने के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा।

भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग को माना मजबूत

कुकाबुरा की गेंद का ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की पिच की तुलना को लेकर वॉटसन ने कहा कि “दक्षिण अफ्रीका की तुलना में ऑस्ट्रेलिया उस बात पर निर्भर है कि विकेट कैसे तैयार किए गए हैं। बहुत ज्यादा फ्लेट विकेट पर कुकाबुरा की गेंद पहले 10 ओवर के बाद  नई गेंद से ज्यादा कुछ नहीं करती है।”

“तो ये चुनौती हो सकती है लेकिन भारत के पास बहुत ही मजबूत पेस अटैक है। और साथ ही कुछ  वैराइटी है जिसमें बुमराह के पास अलग-अलग एंगल और स्पीड है। तो ये टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए अच्छे होंगे।”

स्मिथ-वार्नर के बिना भी है ऑस्ट्रेलिया में जीतने का माद्दा

इसमें कोई शक नहीं है कि स्मिथ और वार्नर के नहीं होने से बहुत बड़ा छेद है। लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं कि अभी भी हमारे पास ऐसी गुणवत्ता है जिससे कि उनके रनों की भरपायी कर जीतने के रन बनाए जा सके। हमारी गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है।”

“लेकिन भारत की बल्लेबाजी लाइन आप भी ऐसी ही है। विराट कोहली एक बड़ा योगदान निभाने जा रहे हैं। और उनके पास और भी कई शानदार बल्लेबाज हैं। तो उनकी बल्लेबाजी बहुत ही ताकतवर है। मुझे लगता है कि ये टेस्ट सीरीज देखने में बहुत शानदार होगी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND : शेन वॉटसन ने सभी को हैरान करते हुए इस टीम को बताया सीरीज जीतने का दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.